1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिये 'संजू' के रियल लाइफ दोस्त कमली से, फिल्म में विक्की कौशल ने निभाया है किरदार

मिलिये 'संजू' के रियल लाइफ दोस्त कमली से, फिल्म में विक्की कौशल ने निभाया है किरदार

 Published : Jul 01, 2018 12:58 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 12:59 pm IST

संजय दत्त पर आधारित और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक दोनों से प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ तो दूसरे दिन 38.60 करोड़ का कलेक्श कर लिया है। रणबीर तो अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित कर ही रहे हैं, वहीं विक्की कौशल भी लोगों को हैरान कर रहे हैं। फिल्म में वो संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड कमलेश उर्फ कमली के रोल में हैं।

SANJU- India TV Hindi
SANJU

नई दिल्ली: संजय दत्त पर आधारित और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक दोनों से प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ तो दूसरे दिन 38.60 करोड़ का कलेक्श कर लिया है। रणबीर तो अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित कर ही रहे हैं, वहीं विक्की कौशल भी लोगों को हैरान कर रहे हैं। फिल्म में वो संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड कमलेश उर्फ कमली के रोल में हैं।

पहले खबर थी कि विक्की कौशल कुमार गौरव के रोल में हैं, लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि यह रोल संजय दत्त के एनआरआई फ्रेंड परेश घेलानी पर आधारित है। दत्त और घेलानी बहुत अच्छे मित्र हैं। उन्हीं की दोस्ती फिल्म संजू में रणबीर और विक्की कौशल ने सेलिब्रेटी की है।

पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक परेश अमेरिका में सेटल्ड हैं, और मून एक्सप्रेस, एक्सप्राइज जैसी कम्पनियों में entrepreneur हैं। संजू और परेश न्यू यॉर्क में मिले थे और तब से दोनों सच्चे दोस्त बन गए। फिल्म में दोनों की दोस्ती काफी बेहतरीन तरीके से दिखाई गई है। जवानी के दिनों से चली आ रही ये दोस्ती अभी तक बरकरार है।

बात करें फिल्मों की तो संजय दत्त जेल से छूटने के बाद आखिरी बार फिल्म भूमि में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी थीं जो उनकी बेटी की भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। संजय अब तिग्मांशु धूलिया की फिल्म साहेब, बीवी और गैंगस्टर में गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन