1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीख का ऐलान, अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीख का ऐलान, अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म

 Published : Sep 26, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:23 pm IST

आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का ऐलान हो गया है। उनकी यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

Aamir Khan- India TV Hindi
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीख का ऐलान, अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी फिल्म Image Source : TWITTER

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म अब अगले साल फरवरी में वैलेंटाइन डे के दौरान रिलीज की जाएगी। आमिर खान और करीना कपूर फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, इसे अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। इस मूवी में आमिर खान और करीना कपूर खान के अलावा मोना सिंह भी नज़र आएंगी। इसे आमिर खान, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

आमिर खान की हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक फिल्म 25 दिसंबर को अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडेय' के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और अक्षय ने आमिर के अनुरोध पर अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन