1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CRPF को समर्पित होगी आमिर खान की फिल्म की 'सरफरोश' की सीक्वल

CRPF को समर्पित होगी आमिर खान की फिल्म की 'सरफरोश' की सीक्वल

 Published : Jan 19, 2021 10:09 pm IST,  Updated : Jan 19, 2021 10:26 pm IST

'सरफरोश' में नसीरुद्दीन शाह, आमिर खान और सोनाली बेंद्रे ने अभिनय किया। यह मैथ्यू की पहली फिल्म थी।

सरफरोश, SARFAROSH- India TV Hindi
सरफरोश Image Source : YOUTUBE

मुंबई: फिल्म निर्माता जॉन मैथ्यू मैथन ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'सरफरोश 2' केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को समर्पित है। मैथन ने अपनी 1999 की सुपरहिट फिल्म सरफरोश के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, आमिर खान और सोनाली बेंद्रे ने अभिनय किया। यह मैथ्यू की पहली फिल्म थी।

सीक्वल की पटकथा के बारे में बात करते हुए, मैथ्यू ने कहा, "मैंने 'सरफरोश 2' की पटकथा समाप्त करने से पहले इसे लगभग पांच से छह बार लिखा। यह वास्तव में 'सरफरोश 2' की पांचवीं पटकथा है, जिसे अंतिम रूप दिया गया है। आपके पास अच्छे दोस्त होने चाहिए जो आपके अच्छे आलोचक हों।"

सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'चंद्रावल' सोशल मीडिया में मचा रहा धमाल, आप भी देखें

उन्होंने कहा कि फिल्म भारत की आंतरिक सुरक्षा के बारे में है। उन्होंने कहा, "यह दिखाता है कि विभिन्न समस्याओं के बावजूद भारत की सुरक्षा कैसे मजबूत है।" उन्होंने कहा कि वह सीआरपीएफ कर्मियों को फिल्म समर्पित करेंगे।

सरफरोश 2 की कास्ट और क्रू डिटेल्स की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

माधुरी दीक्षित संग 'डांस दीवाने' को जज करेंगे धर्मेश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन