1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत के अलावा इस देश में भी रिलीज होने वाली हैं आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार'

भारत के अलावा इस देश में भी रिलीज होने वाली हैं आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार'

 Published : Oct 05, 2017 07:00 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 07:00 am IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में बाल कलाकार जायरा वसीम मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। आमिर खान उन सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्मों को सिर्फ भारत में ही नहीं...

Aamir khan- India TV Hindi
Aamir khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार और निर्माता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में बाल कलाकार जायरा वसीम मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। आमिर खान उन सितारों में से एक हैं जिनकी फिल्मों को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहना हासिल होती है। अब खबर आई है कि आमिर की इस फिल्म को भारत के अवाला तुर्की में भी रिलीज किया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' तुर्की में भी उसी दिन रिलीज होगी, जिस दिन यह भारत में प्रदर्शित की जाएगी। एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, अभिनेता ने इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी है जहां वह औपचारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगे।

आमिर ने बुधवार को ट्वीट किया, "इस्तांबुल के लिए विमान में! तुर्की यात्रा के लिए उत्सुक हूं।" आमिर खान प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और आकाश चावला के बैनर तले किरण राव और आमिर द्वारा निर्मित 'सीक्रेट सुपरस्टार' के लेखक और निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। जायरा वसीम द्वारा अभिनीत यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जी स्टूडियोज इंटरनेशनल (फिल्म विपणन, वितरण और अधिग्रहण) प्रमुख विभा चोपड़ा ने कहा, "एक मजबूत और सार्वभौमिक रूप से आकर्षक कहानी और हमारे सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक की उपस्थिति के साथ, हमें विश्वास है कि फिल्म को तुर्की और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में वही प्यार मिलेगा, जो भारत में मिलेगा।" तुर्की के अलावा, यह फिल्म ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात/जीसीसी और पाकिस्तान में भी रिलीज होगी। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जी स्टूडियोज इंटरनेशनल द्वारा वितरित की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन