1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय की 'गोलमाल अगेन' से 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टक्कर पर आमिर खान का सीधा जवाब !

अजय की 'गोलमाल अगेन' से 'सीक्रेट सुपरस्टार' की टक्कर पर आमिर खान का सीधा जवाब !

 Published : Oct 14, 2017 12:52 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 11:53 am IST

अजय देवगन की गोलमाल अगेन और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली पर एक दूसरे को टक्कर देंगी।

aamir ajay- India TV Hindi
aamir ajay

नई दिल्ली: वैसे तो दीपावली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है लेकिन इस बार की दीवाली आमिर खान और अजय देवगन के लिए काफी स्पेशल होने वाली है। हो भी क्यों न, दोनों की फिल्में जो रिलीज हो रही हैं। एक तरफ जहां आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार है, वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन भी रिलीज दीवाली पर ही रिलीज हो रही है। ऐसे में लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि अजय या फिर आमिर इस टक्कर पर क्या जवाब देंगे।

आखिर आमिर खान ने अब इस बात का जवाब भी दे दिया है। आमिर ने ट्विटर पर अभिनेता अजय देवगन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ आमिर ने लिखा है। यह रहा गोलमाल ! लंबे समय के बाद अजय देवगन से मुलाकात हुई। वे एक अच्छे इंसान हैं।  

आमिर खान के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजय देवगन ने लिखा है-  अच्छे इंसान हमेशा जीतते हैं। सीक्रेट हो या ना हो। सीक्रेट सुपरस्टार के लिए शुभकामनाएं।

यानी अजय देवगन और आमिर खान ने साफ कर दिया है कि उनके बीच किसी तरह की कोई प्रतियोगिता नहीं है। बता दें, अजय और आमिर ने साल 1997 में आई फिल्म इश्क में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में जूही चावला और काजोल भी लीड रोल में थीं।

आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार जहां 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, परिणीति चोपड़ा, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और तुषार कपूर जैसे कई चेहरे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन