1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप संग पहली बार काम करने को लेकर बोले आनंद एल.राय

अनुराग कश्यप संग पहली बार काम करने को लेकर बोले आनंद एल.राय

 Published : Jan 03, 2018 10:07 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 10:07 pm IST

आनंद एल.राय कई जाने माने सितारों के साथ इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जो काम को मजेदार आनंददायक बना देते हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि अनुराग कश्यप.

anurag- India TV Hindi
anurag Image Source : PTI

मुंबई: फिल्मकार आनंद एल.राय कई जाने माने सितारों के साथ इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें ऐसे लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं, जो काम को मजेदार आनंददायक बना देते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ऐसे निर्देशक हैं, जो आक्रमकता से काम करते हैं। बता दें कि अनुराग फिल्म 'मुक्केबाज' में पहली बार राय के साथ काम कर रहे हैं। आनंद एल.राय मंगलवार को मुंबई में 'मुक्केबाज' के संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा, "मैं वाकई फिल्म निर्माण का आनंद लेता हूं। फिल्म निर्माण को लेकर मेरी केवल एक शर्त होती है- ऐसे लोगों के साथ फिल्म बनाइए, जिनके साथ विचार मेल खाते हों। मैं ऐसे लोगों के साथ काम का आनंद लेता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अनुराग के साथ काम करना चाहता था और जब उन्होंने यह कहानी सुनाई तो मैंने सोचा नहीं था कि इससे बेहतर अवसर मिलेगा।"

'मुक्केबाज' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें विनीत कुमार सिंह, जोया हुसैन, रवि किशन और जिमी शेरगिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित आनंद एल.राय द्वारा निर्मित है। इसके अलावा आनंद के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जीरो' भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन