1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बनेंगे जाट गैंगस्टर, किरदार के लिए बनाई मस्कुलर बॉडी

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बनेंगे जाट गैंगस्टर, किरदार के लिए बनाई मस्कुलर बॉडी

 Published : Feb 29, 2020 01:09 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 01:09 pm IST

आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म 'लवयात्री' से कदम रखा था। अब आयुष ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए टोन्ड बॉडी बनाई है।

aayush sharma- India TV Hindi
आयुष शर्मा

आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'क्वाथा' की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'लवयात्री' से कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।अब 'क्वाथा' से वह लंब समय के बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष कएक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। आयुष की आने वाली फिल्मों में उनका काफी हटके लुक नजर आने वाला है।

आयुष क्वाथा के बाद फिल्म सुगबुगाहट में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक जाट गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे। अपने इस किरदार के लिए आयुष ने अपनी फिजीक पर बहुत मेहनत की है। वह सोशल मीडिया पर अपने बदलते लुक की फोटो शेयर करते रहते हैं। 

आयुष शर्मा ने शुरू की 'क्वथा' की शूटिंग, निभा रहे हैं आर्मी अफसर का किरदार

मस्कुलर और टोन्ड बॉडी की फोटो शेयर करते हुए आयुष ने लिखा- यह बहुत लंबी जर्नी थी। 12 किलो लीन मसल्स बनाने में मुझे 1 साल लगा। मेरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए 100 प्रतिशत डेडिकेशन दिखाने के लिए राजेंद्र ढोले शुक्रिया।

सलमान खान की राधे में जैकी श्रॉफ सफेद दाढ़ी में आएंगे नजर? फोटो वायरल

'क्वाथा' की बात करें तो इस फिल्म से कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म को करण भुटानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन