1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिमन्यु दसानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, रणवीर सिंह बोले- खतम!

अभिमन्यु दसानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, रणवीर सिंह बोले- खतम!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 22, 2021 07:38 am IST,  Updated : Sep 22, 2021 04:00 pm IST

मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।

अभिमन्यु और रणवीर सिंह- India TV Hindi
अभिमन्यु और रणवीर सिंह Image Source : INSTA/RANVEERSINGH/ABHIMANYUD

भाग्‍यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह अधिकतर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल में अभिमन्यु ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जो फैंस के साथ-साथ रणवीर सिंह को काफी पसंद आईं।

अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी को दिखाते हुए पोस्ट शेयर किया। एब्स और मस्कुलर फिट के साथ अभिमन्यु दसानी ने हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। रणवीर सिंह ने एक कमेंट किया जिसमें वह एक्टर की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रशंसकों की सूची में शामिल होते हुए रणवीर सिंह ने भी अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए कहा, खतम!!! इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी बनाई। बता दें, अभिमन्‍यु ने मोटिवेशन कर्टसी में रणवीर को ही टैग किया है।

KBC 13 में अमिताभ बच्चन ने कंटेंस्टेंट संग किया फ्लर्ट, कहा- प्रोड्यूसर जी कार्यक्रम बंद करो...

इससे पहले अभिमन्यु की पहली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के प्रमोशन के दौरान एक  मजेदार वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा था, जिसमें वह रणवीर के साथ नजर आए थे।

फिर से ब्रोमांस दिखाते हुए, रणवीर और अभिमन्यु ने अपने हालिया पोस्ट के कॉमेंट्स से इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है।

अभिमन्यु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह मृणाल ठाकर के साथ 'आंख मिचौली' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन