1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब दीपिका पादुकोण ने फैंस के संग मिल कर रणवीर सिंह से पूछे कई मजेदार सवाल

जब दीपिका पादुकोण ने फैंस के संग मिल कर रणवीर सिंह से पूछे कई मजेदार सवाल

 Published : Sep 19, 2021 12:20 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 04:31 pm IST

शनिवार की रात को इंस्टाग्राम चैट के दौरान, कई अन्य हस्तियों ने भी रणवीर सिंह के 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन का हिस्सा बनने का फैसला किया और अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ सहित कई लोगों ने रणवीर से मजेदार सवाल पूछे।

Ranveer Singh- India TV Hindi
जब दीपिका पादुकोण ने फैंस के संग मिल कर रणवीर सिंह से पूछे कई मजेदार सवाल Image Source : INSTAGRAM/RANVEER SINGH

रणवीर सिंह ने अपने प्रशंसकों के साथ चैट सेशन किया। हालांकि, इसे उनकी अभिनेत्री और पत्नी, दीपिका पादुकोण द्वारा और मजेदार बना दिया गया, जब उन्होंने पूछा कि लाइववायर स्टार कब घर पहुंच रहा है। शनिवार की रात को इंस्टाग्राम चैट के दौरान, कई अन्य हस्तियों ने भी 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र का हिस्सा बनने का फैसला किया और अर्जुन कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ सहित कई लोगों ने रणवीर से मजेदार सवाल पूछे।

दीपिका ने एक सवाल में कहा, 'आप घर कब आ रहे हैं?' जिसके जवाब में रणवीर ने कहा, "खाना गरम कर लो बेबी, मैं बस पहुंच रहा हूं ।"

एक सोशल मीडिया यूजर ने 'गली बॉय' के अभिनेता से पूछा, "आपकी पत्नी के लिए एक शब्द।" रणवीर कहा, "क्वीन"।

रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स शेयर करते रहते हैं। पिछले हफ्ते दीपिका ने रणवीर की सोते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।

दीपिका ने इसके साथ लिखा था, माई मॉनिर्ंग व्यू।

रणवीर के करीबी दोस्त और 'गुंडे' के सह-अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनसे पूछा: "आप इतने सेक्सी कैसे हैं बाबा?" रणवीर ने जवाब दिया, "आप की ट्रेनिंग के कारण ।"

टाइगर श्रॉफ ने रणवीर को 'बीस्ट्ट' कहा।

रणवीर और दीपिका जल्द ही कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित फिल्म '83' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन