1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण का नया इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, सेल्फी शेयर कर लिखा: बैडमिंटन खेलने के बाद...

दीपिका पादुकोण का नया इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, सेल्फी शेयर कर लिखा: बैडमिंटन खेलने के बाद...

 Published : Sep 19, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 04:42 pm IST

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

deepika padukone post badminton glow instagram new post goes viral - India TV Hindi
दीपिका पादुकोण का नया इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल  Image Source : INSTA: DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रही हैं, लेकिन उनकी जड़ें स्पोर्ट्स के क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण विश्व के नंबर वन बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। वहीं, बहन अनीशा भी गोल्फ प्लेयर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। दीपिका ने खुद भी 16 साल की उम्र तक बैडमिंटन खेला है। यही वजह है कि वो आज भी इस खेल को खेलती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है। 

दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो काफी ग्लो कर रही हैं। दीपिका ने कैप्शन में बताया है कि ये बैडमिंटन खेलने के बाद का ग्लो है। 

जब दीपिका पादुकोण ने फैंस के संग मिल कर रणवीर सिंह से पूछे कई मजेदार सवाल

दीपिका के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर कुछ ही मिनटों में करीब 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। 

दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में पति और अभिनेता रणवीर सिंह की फोटो शेयर की थी, जिसे उन्होंने प्यार से 'मार्निग व्यू' कहा है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें रणवीर अपने आधे चेहरे को ढके हुए हुडी के साथ सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीर साझा की है। पावर कपल एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और प्यार भरे कमेंट्स शेयर करते रहते हैं।

रणवीर और दीपिका जल्द ही कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित फिल्म निर्माता कबीर खान की फिल्म '83' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे।

दीपिका इसके अलावा भी कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में भी हैं। वो शकुन बत्रा की फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नज़र आएंगी। अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी वो एक मूवी में दिखाई देंगी। खबरों की मानें तो वो शाहरुख खान अभिनीत पठान में भी दिखाई देंगी।  

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन