1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉबी देओल के जरिए पहली बार मिले थे अभिषेक-ऐश्वर्या, जूनियर बच्चन ने सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

बॉबी देओल के जरिए पहली बार मिले थे अभिषेक-ऐश्वर्या, जूनियर बच्चन ने सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

 Published : Apr 22, 2021 10:24 am IST,  Updated : Apr 22, 2021 10:24 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी 14वीं शादी की सालगिरह मनाई। ये कपल पहली बार स्विट्जरलैंड में मिला था। जहां अभिनेत्री, बॉबी देओल के साथ 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थीं।

abhishek bachchan, aishwariya rai- India TV Hindi
बॉली देओल के जरिए पहली बार मिले थे अभिषेक-ऐश्वर्या, Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYA RAI BACHCHAN

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी 14वीं शादी की सालगिरह मनाई। ये कपल पहली बार स्विट्जरलैंड में मिला था। जहां अभिनेत्री, बॉबी देओल के साथ 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थीं, जबकि अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मृत्युदाता' की शूटिंग कर रहे रहे थे। जहां अभिषेक एक प्रोडक्शन बॉय थे।

यह बॉबी देओल ही थे, जिन्होंने अपने बचपन के दोस्त को अभिषेक को ऐश्वर्या से मिलवाया। यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया के साथ हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान, अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार ऐश्वर्या से मिले थे तो वह एक प्रोडक्शन बॉय थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उस दौरान उनकी क्रश थीं, तो अभिषेक बच्चन ने कहा, "कौन उन्हें अपना क्रश नहीं मानेगा।"

अपनी पत्नी, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, गुरु अभिनेता ने कहा, "मैं पहली बार उनसे मिला था जब मैं एक प्रोडक्शन बॉय था। 'मृत्युदाता' एक फिल्म थी जिसे मेरे पिता बना रहे थे, और मैं लोकेशन के लिए गया था। क्योंकि कंपनी को लगता था कि स्विट्ज़रलैंड की बोर्डिंग स्कूल में पढ़ा हूं, तो मैं उस लोकेशन से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मैं वहां कुछ दिनों के लिए रहा। बॉबी देओल, अपनी पहली फिल्म - और प्यार हो गया की शूटिंग कर रहे थे और यह पहली बार था, जब उन्होंने ऐश्वर्या से मेरी मुलाकात कराई।''

अभिषेक बच्चन इस समय लखनऊ में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, अपनी 14वीं शादी की सालगिरह पर वह घर से दूर थे। उन्होंने एक वीडियो कॉल के जरिए पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ मिलकर इस दिन को बिताया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन