1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान की बेटी की नेक पहल में अभिषेक बच्चन ने दिया योगदान, डोनेट किए 1 लाख रुपये

फराह खान की बेटी की नेक पहल में अभिषेक बच्चन ने दिया योगदान, डोनेट किए 1 लाख रुपये

 Published : Apr 28, 2020 07:15 am IST,  Updated : Apr 28, 2020 09:35 am IST

फराह खान की एक नेक मुहिम में अभिषेक बच्चन ने उनका साथ दिया है। अभिषेक ने 1 लाख रुपये डोनेट किए हैं।

farah khan and abhishek bachchan- India TV Hindi
फराह खान और अभिषेक बच्चन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू और फिल्मकार जोया अख्तर के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कोविड-19 महामारी की इस घड़ी में सड़कों पर रहने वाले पालतू पशुओं की देखभाल करने के मद्देनजर फराह खान की बेटी की एक नेक पहल में अपना योगदान दिया है। अभिषेक ने इस काम के लिए एक लाख रुपये की राशि का सहयोग प्रदान किया है, जिसके लिए फराह ने सोमवार को उन्हें धन्यवाद कहा है।

फराह की बेटी आन्या ने बिक्री के लिए पालतू जानवरों की कुछ तस्वीरों को अपने हाथों से बनाकर इस पहल की शुरूआत की थी। इससे मिलने वाली राशि का उपयोग इन बेजुबानों के खाने-पीने के लिए किया जाना है।

फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक स्कैच के लिए कौन एक लाख रुपये देता है? बच्चन..चैरिटी के लिए इनाया का यह प्रयास इससे झटपट दोगुना हो गया है! बड़े दिल वाले इस शख्स को मेरा धन्यवाद..। एक बड़ा सा हग जल्दी ही तुम्हारे पास आने वाला है, मुझे पता है जो तुम्हें पसंद नहीं आएगा।"

अपने इस पोस्ट के साथ फराह ने अभिषेक के साथ वाली अपनी एक तस्वीर भी साझा की हैं, जिसमें वह उन्हें गले लगाती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कोरोना वायरस के चलते कई लोग अपने पालतू जानवरों को छोड़ रहे हैं। क्योंकि उन्हें लगता है जानवरों से यह वायरस फैल सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन