1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक को नहीं पंसद आई ऐश्वर्या की बनाई सब्जी, ट्विटर पर बयां किया अपना दुख

अभिषेक को नहीं पंसद आई ऐश्वर्या की बनाई सब्जी, ट्विटर पर बयां किया अपना दुख

 Published : May 30, 2018 06:29 pm IST,  Updated : May 30, 2018 06:29 pm IST

अभिषेक के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सलाह दे रहे कि पत्नी जो भी खाने को दे रही हैं वो खाकर खुश रहें। 

ऐश-अभिषेक- India TV Hindi
ऐश-अभिषेक

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को उनकी मिसेज ऐश्वर्या पसंद की सब्जी नहीं खिलाती हैं। तभी तो वो एक लेटेस्ट ट्वीट में सब्जी की बुराई करते नजर आए। दरअसल अभिषेक ने ट्विटर पर ब्रोकली की सब्जी को लेकर नापसंदगी जाहिर की थी।

अभिषेक ने ब्रोकली की एक तस्वीर शेय़र करते हुए लिखा था- "Why?? Why would anybody do such a thing? WHY?? I mean…. Who even likes broccoli?!?! यानी कि ब्रोकली की सब्जी कोई क्यों पसंद करेगा?

हैरानी कि घटना तब घटी जब इस पोस्ट के बाद उन्हें पत्नी ऐश्वर्या की तरफ से जो डिश ऑफर हुई उसमें ब्रोकली मिली हुई थी। जिसे देखकर अभिषेक का माथा ठनका। उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा- लगता है मिसेज ने मेरा पिछला पोस्ट पढ़ लिया, तभी उन्हें यह खाने को मिला है।

अभिषेक के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सलाह दे रहे कि पत्नी जो भी खाने को दे रही हैं वो खाकर खुश रहें। बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।

बात करें, फिल्म की तो अभिषेक बच्चन जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन