1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद बदल गईं सोनम कपूर, कभी ऐश को कहा था ‘आंटी’ इस बार कहा ‘गॉर्जियस’

शादी के बाद बदल गईं सोनम कपूर, कभी ऐश को कहा था ‘आंटी’ इस बार कहा ‘गॉर्जियस’

 Published : May 13, 2018 04:25 pm IST,  Updated : May 13, 2018 04:25 pm IST

जब साल 2009 में पहली बार ऐश्वर्या के साथ सोनम कपूर को ब्रैंड एंबेसडर घोषित किया तो कथित तौर पर ऐश्वर्या नाराज हो गईं और उन्होंने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर जाने से मना कर दिया।

सोनम कपूर-ऐश्वर्या राय बच्चन- India TV Hindi
सोनम कपूर-ऐश्वर्या राय बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की वो कैट फाइट तो आपको याद ही होगी। ऐश्वर्या को सोनम कपूर ने आंटी कह दिया था। सोनम का कहना था कि ऐश ने उनके पापा के साथ काम किया है इसलिए वो उनकी आंटी हैं। इस बात पर काफी विवाद हुआ था। लेकिन अब सोनम कपूर की शादी हो चुकी है, और हाल ही में ऐश ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। दो ही दिन में ऐश के फॉलोवर्स की संख्या 5 लाख के पार हो गई।

शनिवार को जब ऐश ने इंस्टाग्राम ज्वाइन किया तो सोनम कपूर ने उनका स्वागत किया। सोनम ने ऐश्वर्या के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मेरी गॉर्जियस को-एम्बेस्डर अब इंस्टाग्राम पर आ गई है। मैं कान फिल्म फेस्टिवल में आपके अपीयरेंस का इंतजार नहीं कर सकती है।

बता दें, ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर लॉरियल पैरिस की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। ऐश्वर्या 12 मई को रेड कार्पेट पर नजर आईं। 13 तारीख को भी उन्होंने यहां अपने जलवे बिखेरे। अपनी शादी की रस्में पूरी करे सोनम कपूर भी 14 और 15 तारीख को रेड कार्पेट पर चलेंगी।

आपको याद दिला दें जब साल 2009 में पहली बार ऐश्वर्या के साथ सोनम कपूर को ब्रैंड एंबेसडर घोषित किया तो कथित तौर पर ऐश्वर्या नाराज हो गईं और उन्होंने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर जाने से मना कर दिया। उनका मानना था कि सोनम उनसे काफी जूनियर हैं। बात यहीं खत्म हो जाती लेकिन सोनम ने उन्हें एक इवेंट में आंटी कह दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन काफी बढ़ गई थी। लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। ऐश्वर्या ने भी सारे गिले शिकवे भुलाकर सोनम के रिसेप्शन में पति अभिषेक के साथ पहुंची थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन