1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों करीना कपूर बहन करिश्मा को मानती हैं अपनी मां, मदर्स डे पर क्या बोलीं नई नवेली दुल्हन सोनम?

क्यों करीना कपूर बहन करिश्मा को मानती हैं अपनी मां, मदर्स डे पर क्या बोलीं नई नवेली दुल्हन सोनम?

 Published : May 13, 2018 11:59 am IST,  Updated : May 13, 2018 11:59 am IST

मदर्स डे के के पूर्व मौके पर, रोमेडी नाउ ने हैशटैग माईअदर मदर नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसमें दर्शकों को अपनी कहानियां और जीवन के खास शख्स के बारे में विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

मदर्स डे- India TV Hindi
मदर्स डे

मुंबई: फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की अभिनेत्रियां सोनम कपूर आहूजा और करीना कपूर खान अपनी बहनों को मां की तरह मानती हैं। मदर्स डे के के पूर्व मौके पर, रोमेडी नाउ ने हैशटैग माईअदर मदर नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसमें दर्शकों को अपनी कहानियां और जीवन के खास शख्स के बारे में विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

करीना ने इस बारे में कहा, "बहन करिश्मा के बेहद करीब होने के मामले में मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, जो हमेशा मेरे साथ हैं। वह ऐसी शख्स हैं, जिन्हें मैं अपनी दूसरी मां मानती हूं। वह ऐसी शख्स हैं, जिनके साथ मैं सारी बातें साझा कर सकती हूं।"

सोनम ने कहा, "वह शख्स मेरी बहन रिया है, क्योंकि वह बहुत अच्छी है। वह मुझसे छोटी होते हुए भी मां की तरह मुझ पर चिल्ला सकती है। मेरे जीवन में उसका अच्छा-खासा प्रभाव है।"

मदर्स डे मनाने के लिए इस चैनल ने 'मम्स द वर्ल्ड' पेश किया है, जिसमें मां को समर्पित फिल्में दिखाई जाएंगी। इस सूची में 'द पैरेंट ट्रैप', 'फ्रीकी फ्राइडे', 'मेड इन मैनहट्टन', 'नो रिजर्वेशंस', 'लाइफ एज वी नो इट' और 'ऑगस्ट रश' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन