1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Mother's Day 2018: मदर्स डे पर इस खास मैसेज के साथ अलग अंदाज में अपनी मां को करें विश

Mother's Day 2018: मदर्स डे पर इस खास मैसेज के साथ अलग अंदाज में अपनी मां को करें विश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2018 04:46 pm IST,  Updated : May 12, 2018 05:28 pm IST

मां के लिए सबसे खास दिन होता है मदर्स डे। इन दिन को मां के लिए कुछ बनाने के लिए बच्चे क्या कुछ नहीं करते। कोई मां के लिए केक लाता है तो उनके लिए गिफ्ट्स। लेकिन आप सभी को के लिए मीठा और गिफ्ट्स लाने से पहले मां के लिए एक काम करना चाहिए और वो है उन्हें फोन के लिए मैसेज से विश करने का

mothers day- India TV Hindi
mothers day

नई दिल्ली: मां के लिए सबसे खास दिन होता है मदर्स डे। इन दिन को मां के लिए कुछ बनाने के लिए बच्चे क्या कुछ नहीं करते। कोई मां के लिए केक लाता है तो उनके लिए गिफ्ट्स। लेकिन आप सभी को के लिए मीठा और गिफ्ट्स लाने से पहले मां के लिए एक काम करना चाहिए और वो है उन्हें फोन के लिए मैसेज से विश करने का। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप अपने भाइयों-बहनों से भी पहले मां को मदर्स से विश कर पाएंगे। इसीलिए यहां आपको 10 मदर्स डे के खास मैसेज दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप फटाफट अपनी मां को भेज सकते हैं।

मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा यारो

सुबह आंख खुली तो देखा 
सर मां के कदमों में था। 

फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती है
मुझको उस तरह मेरी मां अच्छी लगती है...

भगवान सलामत और खुश रखे मेरी मां को
सारी दुआओं में मुझे ये दुआ अच्छी लगती है...

घुटनों से रेंगते-रेंगते, कब पैरों पर खड़ा हुआ
तेरी ममता की छांव में, जाने कब बड़ा हुआ

mothers day
mothers day

काला टीका दूध मलाई, आज भी सब कुछ वैसा है,
मैं ही मैं हूं हर जगह, मां प्यार ये तेरा कैसा है...

सीधा-साधा, भोला-भाला, मैं ही सबसे अच्छा हूं,
कितना भी हो जाऊं बड़ा, मां मैं आज भी तेरा बच्चा हूं...

mothers day
mothers day

मंज़िल दूर और और सफर बहुत है,
छोटी-सी ज़िंदगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती ये दुनिया कब की हमें,
लेकिन ‘मां’ की दुआओं में असर बहुत है
हैप्पी मदर्स डे.

mothers day
mothers day

मां तो जन्नत का फूल है, 
प्यार करना उसका उसूल है,

दुनिया की मोहब्बत फिजूल है,
मां की हर दुआ कबूल है,

मां को नाराज करना
इंसान तेरी भूल है,

मां के कदमों की मिट्टी
जन्नत की धूल है...

mothers day
mothers day

लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक मां है जो हमसे कभी खफा नहीं होती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल