1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. महिलाएं पुरुषों के प्रति हार्मोन्स के कारण नहीं बल्कि इस वजह से होती हैं आकर्षित

महिलाएं पुरुषों के प्रति हार्मोन्स के कारण नहीं बल्कि इस वजह से होती हैं आकर्षित

 Reported By: Bhasha
 Published : May 09, 2018 08:14 am IST,  Updated : May 09, 2018 08:14 am IST

क्या आप सोचते हैं कि महिलाएं अपने प्रजनन काल में किसी खास किस्म के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह धारणा सच्चाई से काफी दूर है क्योंकि एक नए शोध में पता चला है कि महिलाओं का पुरुषों के प्रति आकर्षित होना उनके हार्मोन स्तर पर निर्भर नहीं करता।

men- India TV Hindi
men

नई दिल्ली: क्या आप सोचते हैं कि महिलाएं अपने प्रजनन काल में किसी खास किस्म के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह धारणा सच्चाई से काफी दूर है क्योंकि एक नए शोध में पता चला है कि महिलाओं का पुरुषों के प्रति आकर्षित होना उनके हार्मोन स्तर पर निर्भर नहीं करता।

साइकोलाजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित ये नतीजे उस आम धारणा के विपरीत हैं कि लैंगिक चयन के दबावों में महिलाएं शारीरिक रूप से अधिक मजबूत पुरुषों को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती है जो आनुवंशिक तौर पर काफी फिट है, खासकर उस समय जब वे प्रजनन काल में होती हैं अथवा गर्भ धारण करने की अवस्था में होती हैं।

ब्रिटेन की ग्लासगो यूनिवर्सिटी की प्रमुख शोधकर्ता बेनेडिक्ट जोंस का कहना है कि हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि महिलाओं के हार्मोन में बदलाव से पुरुषों के प्रति उनके आकर्षण में कोई बदलाव आता है।

उन्होंने अपने शोध में महिलाओं को पुरुषों के फोटो दिखाए और उनसे उनके बारे में पूछा। प्रत्येक महिला को दस पुरुषों के फोटो दिखाए गए और उन्होंने अपनी वरीयता के हिसाब से इन्हें रेटिंग दी कि इनमें से कौन अधिक आकर्षित है।

दरअसल एक ही पुरुष के एक फोटो को डिजिटल तौर पर महिलाओं जैसा बनाया गया और एक फोटो में महिलाओं जैसे फीचर डाल दिए गए। जैसा कि पहले ही उम्मीद थी महिलाओं ने अधिक मर्दाने किस्म के फोटो को अधिक तवज्जो दी और महिलाओं जैसे नैननक्श वाले पुरुषों को कम आकर्षक माना।

हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि उनकी पसंद तथा प्रजनन से संबधित हार्मोन में कोई खास संबंध पाया गया है। महिलाओं के शरीर में ये हार्मोन एस्ट्राडियोल और प्रोजेस्ट्रोन के नाम से जाने जाते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल