मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने अपनी बेटी अराध्या के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर सोशल मीडिया के इस मंच पर कदम रखा है। ऐश्वर्य ने शुक्रवार को तस्वीर साझा करने वाले मंच इंस्टाग्राम पर एश्वर्यरायबच्चन एआरबी के नाम से अपने सफर की शुरुआत की। उनके खाते के विवरण में लिखा हुआ है, "माइल्स टू गो बीफोर आई स्लीप" यह पंक्ति रॉबर्ट फ्रॉस्ट की मशहूर कविता 'स्टोपिंग बाई वुडस ऑन अ स्नोई इवनिंग' से ली गई है।
Related Stories
तस्वीर के शीर्षक में ऐश्वर्य ने लिखा, "और मैंने दोबारा जन्म लिया।" यह तस्वीर कई तस्वीरों के टुकड़ों से मिलकर बनी है। अभिनेता आमिर खान ने जब पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, उन्होंने भी टुकड़ों में तस्वीर डालकर पोस्ट की थी। अब ऐश ने भी वही किया।
लेकिन मजा तो तब आया जब पति अभिषेक बच्चन ने ऐशवर्या की तस्वीर पर कॉमेंट करके उनसे फोटो क्रेडिट मांगने लगे।

इसके बाद ऐश्वर्या ने उन्हें कुछ इस तरह जवाब दिया।
