1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से रेखा ने लिखा था अमिताभ की बहू ऐश को इमोशनल खत ?

इस वजह से रेखा ने लिखा था अमिताभ की बहू ऐश को इमोशनल खत ?

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 22, 2018 09:48 am IST,  Updated : Mar 22, 2018 09:48 am IST

अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से रेखा का रिश्ता काफी अच्छा है। मंच पर ऐश उन्हें ‘रेखा मां’ कहकर भी संबोधित कर चुकी हैं।

रेखा-ऐश- India TV Hindi
रेखा-ऐश

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा एक दूसरे के सामने आना भी पसंद नहीं करते हैं। वहीं जया बच्चन भी रेखा को इग्नोर करती हैं। अभिषेक बच्चन भले ही रेखा के सामने आने पर अभिवादन कर देते हैं लेकिन अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से रेखा का रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों हमेशा एक-दूसरे से प्यार से मिलते हैं। मंच पर ऐश उन्हें ‘रेखा मां’ कहकर भी संबोधित कर चुकी हैं। हाल ही में रेखा और ऐश का रिश्ता फिर से चर्चा में आ गया जब रेखा ने ऐश को एक भावुक खत लिखा। रेखा के इस खत की काफी चर्चा हुई। लोग ये सोचने लगे कि रेखा ने आखिर ऐश को ये खत क्यों लिखा? इस खत में रेखा ने ऐश्वर्या की काफी तारीफ की है।

अब अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रोनिकल ने इस बात का खुलासा किया है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रेखा, अमिताभ बच्चन के परिवार से नजदीकी बढ़ाना चाहती हैं। अमिताभ के परिवार में सिर्फ ऐश ही हैं जिसकी बॉन्डिंग रेखा के साथ अच्छी है। शायद यही वजह है कि रेखा ने सोचा होगा कि ऐश के जरिए अमिताभ के परिवार से उनकी दूरियां मिट जाएंगी। अमिताभ हाल ही में बीमार हुए थे।

रेखा ने खत में ऐश्वर्या की लाइफ पर काफी कुछ लिखा था। उन्होंने लिखा था- तुम्हारे जैसी महिला नदी की तरह होती है जो बिना किसी मिलावट के आगे बढ़ती है। भले ही लोग कल को भूल जाएं कि तुमने क्या किया लेकिन वह यह नहीं भूल पाएंगे कि तुमने उन्हें कैसा एहसास कराया। तुम हिम्मत की जीती-जागती मिसाल हो। तुम्हें दुनिया में किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। बेबी, तुमने बहुत लंबा सफर तय किया है। कई रुकावटों को पार किया और अचंभित रूप से ऊंचाई हासिल की है।

बता दें, एक वक्त पर अमिताभ और रेखा के अफेयर के किस्से पूरे बॉलीवुड में मशहूर थे। दोनों की ऑनलाइन और ऑफलाइन केमिस्ट्री दोनों हिट थी। लेकिन फिर बढ़ती नजदीकियों ने अमिताभ की निजी जिंदगी में भूचाल लाकर खड़ा कर दिया। अमिताभ और जया का रिश्ता बिगड़ने लगा तो अमिताभ ने रेखा का साथ छोड़कर अपनी पत्नी और परिवार का साथ देने का फैसला किया और रेखा से हमेशा के लिए दूरी बना ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन