मुंबई: हाल ही में शाहरुख खान के बेटे अबराम खान की फोटोज वायरल हुई थीं, जिनमें वो अपने स्कूल में एनुअल फंक्शन में परफॉर्मेंस देते नज़र आए थे। अब उन्होंने प्रोफेशनल फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही है। गौरी खान ने अपने बेटे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें अबराम बेहद क्यूट लग रहे हैं।
Related Stories
गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अबराम की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे लगता है कि इसे कैमरा पसंद है।'
सारा अली खान की वेकेशन फोटोज, दोस्त के साथ पूल में यूं कर रही हैं रिलैक्स, देखें Photos
फोटोशूट के दौरान अबराम ने ग्राफिक टीशर्ट, जैकेट और शूज पहना है। इनमें वे कैमरा फ्रेंडली लग रहे हैं और बेहद प्रोफेशनल होकर पोज दिए हैं। अबराम के इस अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं।
वहीं, अबराम की इस फोटो को किसी फैन ने एडिट करके सिर पर सैंटा वाली कैप पहना दी और किंग खान को ये फोटो बहुत पसंद आई। उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। साथ ही फैंस को क्रिसमस की बधाई भी दी है।
बता दें कि अबराम उन स्टारकिड्स में हैं, जिनकी तस्वीरें तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। कुछ दिनों पहले अबराम को ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में देखा गया था, जहां वे पैपाराजी को कार के सामने से हटने के लिए इशारा करते नज़र आए थे। अबराम का ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।