Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अबु सलेम से हुआ था इस अभिनेत्री को प्यार, आवाज पर ही हो गई थीं फिदा

अबु सलेम से हुआ था इस अभिनेत्री को प्यार, आवाज पर ही हो गई थीं फिदा

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 07, 2017 01:41 pm IST, Updated : Sep 07, 2017 01:41 pm IST

वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों में दोषी करार दिए जा चुके अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम को आज अदालत में उम्र कैद की सजा और 2 लाख रुपए का जुर्माना लगया गया है। उनके आतंक से बॉलीवुड में खूब खलबली मची हुई थी। वहीं अभिनेत्री मोनिका बेदी संग उनके लव अफेयर्स..

Monica Bedi- India TV Hindi
Monica Bedi

नई दिल्ली: वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों में दोषी करार दिए जा चुके अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को आज अदालत में उम्र कैद की सजा और 2 लाख रुपए का जुर्माना लगया गया है। ऐसे में अब उनकी अब तक की जिंदगी से जुड़े किस्सों के कई पन्ने खोले जा रहे हैं। अबू सलेम एक ऐसा नाम है जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब खलबली मचा रखी थी। फिल्म जगत से जुड़ा उनका एक किस्सा ऐसा है जिसने इंडस्ट्री के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरत में डाल दिया था। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में। अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ अबू सलेम के रिश्तों को खूब हंगामा मचा हुआ था। कहते हैं मोनिका अबू सलेम की जान हुआ करती थीं। सिर्फ इतना ही भारत से भाग जाने के बाद भी मोनिका सबकुछ छोड़-छाड़कर अबू सलेम के साथ ही रहा करती थीं।

खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि मोनिका और अबू सलेम की मुलाकात एक स्टेज शो के दौरान हुई थी। कहते हैं तब मोनिका उन्हें देखते ही उन पर फिदा हो गई थीं। मोनिका को उनके बातचीत करने का तरीका बेहद पसंद आया और वह इसी वजह से उनसे बेहद इन्प्रेस हुई थीं। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और देखते ही देखते मोनिका और अबू सलेम अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाने लगे। सिर्फ इतना ही दोनों की निकाह की खबरे भी मीडिया में आई थीं। (सलमान खान ढूंढ़ रहे हैं आयुष शर्मा के लिए नई लड़की, जानिए क्या है वजह?)

हालांकि इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप में स्वीकार नहीं किया गया था। हालांकि कुछ वक्त से बाद मोनिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अबू सलेम से बेहद प्यार करती थीं। जब वह उनके साथ पुर्तगाल में रहा करती थीं उस समय उन्हें अबू सलेम के साथ गिरफ्तार किया गया था। मोनिका पर फर्जी पासपोर्ट बनाने के कारण सजा सुनाई गई थी। हालांकि अब वह अपने हिस्से की सजा पूरी कर अभिनय जगत में वापसी कर चुकी हैं। बता दें कि अचानक ही इन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। खबरों के मुताबिक अबू सलेम ने मोनिका को नोटिस तक भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, या तो उन्हें पति के रूप में स्वीकार करें या उन्हें तलाक दें।

Monica Bedi

Monica Bedi

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement