1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस, इस तरह की फिल्में बनाएंगी

आलिया भट्ट ने शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस, इस तरह की फिल्में बनाएंगी

 Published : Mar 05, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 12:41 pm IST

एक्टिंग के साथ आलिया अब प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया हैं। आलिया भट्ट ने एक प्रोडक्शन हाउस खोला है।

Alia bhatt- India TV Hindi
Alia bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। अपनी एक्टिंग से वह लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्टिंग में बाद अब वह अपनी बनाई हुई फिल्मों से लोगों का दिल जीतना चाहती हैं। एक्टिंग के साथ आलिया अब प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाना चाहती हैं। आलिया भट्ट ने एक प्रोडक्शन हाउस खोला है।

हाल ही में डेक्कन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया, मैंने एक प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम Eternal Sunshine Productions है। आलिया ने बताया मैं कैसी फिल्में बनाने की सोच रही हूं यह तो समय आने पर बताऊंगी। लेकिन हमेशा से वैसी फिल्में बनाना चाहती हूं जिसे मैं खुद देखना पसंद करती हूं।

आलिया ने हाल ही में खरीदे नए अपार्टमेंट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- यह सच है मैंने अपार्टमेंट खरीद है। यह अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में है जहां मैं पहले से रहती हूं। मैं अपने पेरेंट्स से अलग नहीं रहने वाली हूं। यह अपार्टमेंट अपने ऑफिस प्लानिंग के लिए लिया है।

महाशिवरात्रि के दिन आलिया ने रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो लॉन्च किया है। यह लोगो कुंभ मेले में लॉन्च किया गया। साथ ही आलिया और रणबीर ने पूजा भी की। लोगो के लॉन्च के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इस खास वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुंभ में लॉन्च किया है 'ब्रह्मास्त्र' का 'logo'

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के 2 धमाकेदार पोस्टर रिलीज, 'सिंबा' के बाद रोहित शेट्टी को फिर मिला करण जौहर का साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन