1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री अमृता राव ने लॉकडाउन में किरायेदारों का किराया माफ किया

अभिनेत्री अमृता राव ने लॉकडाउन में किरायेदारों का किराया माफ किया

 Published : Jun 23, 2020 12:11 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 12:11 am IST

अमृता को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था।

अभिनेत्री अमृता राव...- India TV Hindi
अभिनेत्री अमृता राव ने लॉकडाउन में किरायेदारों का किराया माफ किया Image Source : INSTAGRAM/AMRITA RAO

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने मार्च से जुलाई तक अपने किरायेदारों का किराया माफ करने का फैसला किया है, क्योंकि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा, "हमारे कुछ किरायेदार एक्टिंग और सिनेमेटोग्राफी फ्रीलांसर के तौर पर करते हैं। उनकी कोई तय मासिक आय नहीं होती है। इनमें से कई वापस अपने घरों को चले गए हैं। इसलिए मुझे लगा कि मैं जो संभव है, उतनी इनकी मदद करूं।"

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बहन अमृता संग 15 साल पुरानी तस्वीर

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो किरायेदार फ्लैट मे रह रहे हैं और जिनकी नौकरी नहीं गई हैं, उन्हें किराये का भुगतान करना चाहिए और मकान मालिक को परेशान नहीं करना चाहिए। उन्हें कोरोना वायरस के नाम का बहाना नहीं बनाना चाहिए। यह समस्या भी लॉकडाउन में काफी बढ़ गई है।

अमृता को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'ठाकरे' में देखा गया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन