1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूटकेस में मिली मॉडल मानसी दीक्षित की डेडबॉडी, पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाया पूरा केस

सूटकेस में मिली मॉडल मानसी दीक्षित की डेडबॉडी, पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाया पूरा केस

 Published : Oct 16, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 12:50 pm IST

22 साल की उम्र में इस मॉडल के परवान चढ़ते करियर का दर्दनाक अंत हो गया। एक सिरफिरे ने मानसी का बेहद बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और शव को एक बड़े सूटकेस में बंद करके फेंक दिया।

मानसी दीक्षित- India TV Hindi
मानसी दीक्षित

मुंबई: मुंबई में एक मॉडल की हत्या से सनसनी मच गई है, कातिल ने पहले मॉडल को बेहरमी से मारा और फिर उसकी लाश को सूटकेस में बंद करके फेंक दिया। बाइस साल की मॉडल मानसी दीक्षित कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि मानसी का हत्यारा उसका दोस्त ही है,लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हुई जिसकी वजह से उसने अपनी दोस्त का कत्ल कर दिया।

22 साल की उम्र में इस मॉडल के परवान चढ़ते करियर का दर्दनाक अंत हो गया। एक सिरफिरे ने मानसी का बेहद बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और शव को एक बड़े सूटकेस में बंद करके फेंक दिया। पुलिस को ये सूटकेट मुंबई के मलाड में झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने जब इस सूटकेस को खोला तो उसके होश उड़ गए, इसमें मॉडल की बॉडी को मोड़कर रखा गया था, उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे, गले में भी रस्सी बंधी थी।

शुरुआत में पुलिस की समझ नहीं आ रहा था बैग में रखा शव किसका है, जब उसकी शिनाख्त हुई तो पता चला सूटकेस में रखा शव मुंबई की एक मॉडल मानसी दीक्षित का है,  जो राजस्थान की रहने वाली है और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है।

जांच में पता चला कि मॉडल के शव वाले इस बड़े सूटकेस को एक युवक कैब से मलाड के माइंड स्पेस इलाके में लेकर पहुंचा था। कैब ड्राइवर के मुताबिक आरोपी सूटकेस के साथ ये कहकर उतरा था कि यहां से वो रिक्शे से जाएगा। महज दस मिनट में जब कैब ड्राइवर यू टर्न करके उस रास्ते से लौटा तो लड़का गायब था, और सूटकेस झाड़ियों में पड़ा था।  शक होने पर कैब ड्राइवर ने इसकी खबर पुलिस को खबर की, पुलिस ने जब बैग खोला तो मॉडल के मर्डर का खुलासा हुआ।

आरोपी ने जोगेश्वरी से कैब बुक की थी और वहीं से वो डेडबॉडी वाला सूटकेस लेकर चला था, जिसे वो मलाड में छोड़कर फरार हो गया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने उस ऑटो का पता लगाया, जिसमें बैठकर वो गया था, चार घंटे के अंदर उसे पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल सैयद को गिरफ्तार कर लिया।  मानसी और सैयद मुजम्मिल की जान पहचान इंटरनेट के जरिए हुई थी, बाद में दोनों दोस्त बन गए, पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि उसने मानसी को मिलने के लिए अंधेरी के मिल्लत नगर में अपने घर पर बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, नौबत मारपीट तक आ गई थी। इसी दौरान उसने मानसी के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसने शव को सूटकेस में बंद करके फेंक दिया।

अब तक हुई जांच में पता चला कि पैसे के लेन-देन को लेकर मानसी और सैयद में झगड़ा हुआ था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, और उसे कोर्ट में पेश करेगी, ताकि मॉडल की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो सके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन