1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस गीता बसरा ने मनाया बेबी शॉवर, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

एक्ट्रेस गीता बसरा ने मनाया बेबी शॉवर, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Jun 15, 2021 10:12 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 10:12 am IST

एक्ट्रेस गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं।

geetabasra - India TV Hindi
गीता बसरा  Image Source : INNSTAGRAM/GEETABASRA

क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्‍नी और अभिनेत्री गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर करके इसकी जानकारी थी। इसी बीच गीता बसरा ने अपने बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

सोमवार को एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। जिसकी एक झलक  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कोरोना वायरस के चलते गीता ने घर पर ही इस सेलिब्रेशन को बड़ी धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पूरे घर को कई रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। 

अक्षय कुमार का खुलासा - नहीं ली है 'बेल बॉटम' के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस

इस दौरान हरभजन ब्लू शर्ट और मस्टड ट्राउजर में नजर आए।वहीं, गीता ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई। साथ ही कपल की बेटी हिनाया भी नजर आई। बेबी शॉवर के लिया स्पेशल केक सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।   

गीता ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो और हरभजन जुलाई में दूसरी बार माता-पिता बनेंगे। इस कपल की एक पांच साल की बेटी हिनाया भी है। हरभजन सिंह और गीता के रिश्‍ते की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 29 अक्‍टूबर 2015 को एक दूसरे का हाथ थामा था। हरभजन सिंह और गीता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

'लगान' के 20 साल: आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी ने जश्न में शामिल होने के लिए फैंस को भेजा बुलावा

पढ़ें एंटरटेनमेंट की अन्य खबरें- 

'शेरनी' में काम करने को लेकर बोलीं विद्या बालन - मेरे लिए यह किरदार बहुत जरूरी था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन