1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार का खुलासा - नहीं ली है 'बेल बॉटम' के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस

अक्षय कुमार का खुलासा - नहीं ली है 'बेल बॉटम' के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस

 Published : Jun 14, 2021 07:10 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 07:10 pm IST

रंजीत एम. तिवारी द्वारा निर्देशित 'बेल बॉटम' में वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी हैं। पीरियड जासूसी थ्रिलर अस्सी के दशक पर बोस्ड है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार का खुलासा - नहीं ली है 'बेल बॉटम' के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर उन खबरों का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने आगामी जासूसी थ्रिलर 'बेल बॉटम' के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ली है। अक्षय ने सोमवार को ट्वीट किया, 'फेक स्कूप्स के लिए जागना कैसा लगता है?"

उनका यह ट्वीट एक समाचार की प्रतिक्रिया में आया है जिसमें दावा किया गया है कि अभिनेता ने 'बेल बॉटम' के लिए 30 करोड़ रुपये फीस ली है।

फिल्म के निमार्ताओं में से एक वाशु भगनानी ने भी ऐसी सभी खबरों का खंडन किया है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए भगनानी ने ट्वीट किया, "इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।"

रंजीत एम. तिवारी द्वारा निर्देशित 'बेल बॉटम' में वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी हैं। पीरियड जासूसी थ्रिलर अस्सी के दशक पर बोस्ड है।

अक्षय को हाल ही में अफवाहों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्मों 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' की रिलीज की तारीख पर अटकलों का सोशल मीडिया पर खंडन किया था। अक्षय ने अपुष्ट रिपोटरें पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें दावा किया गया था कि दोनों फिल्में अगस्त में स्वतंत्रता दिवस पर आएंगी।

उन्होंने अपने बयान में कहा,'' मैं सूर्यवंशी और बेल बॉटम की रिलीज के बारे में अपने प्रशंसकों के उत्साह और उत्सुकता पर विनम्र हूं, और उनके सभी प्यार के लिए अपने दिल से उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। साथ ही बताया की ये महज एक अपवाह है कि दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के निमार्ता रिलीज की तारीखों पर काम कर रहे हैं और सही समय पर घोषणा करेंगे।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन