1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होमटाउन मनाली पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत

होमटाउन मनाली पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत

 Published : Sep 14, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 02:20 pm IST

रविवार दोपहर को कंगना और उनकी बहन रंगोली ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की थी।

https://twitter.com/PratapSarnaik/status/1305371719562006528- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को अपने होमटाउन मनाली लौट गईं। अभिनेत्री ने सोमवार सुबह अपने ट्विटर के सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया, "भारी मन से मुंबई से रवाना हो रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार भयभीत हुई, मुझ पर लगातार जो हमले किए गए, गालियां दी गई और मेरे कार्यस्थल को तोड़ने के बाद मेरे घर को तोड़ने के प्रयास किए गए, मेरे चारों ओर हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षाकर्मी, इन सब को देखकर कहना होगा कि मेरे द्वारा पीओके से इसकी तुलना सही साबित हुई।"

रवाना होने से पहले रविवार दोपहर को कंगना और उनकी बहन रंगोली ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की थी।

अपनी मुलाकात के बाद कंगना ने एक ट्वीट में कहा था, "थोड़ी देर पहले मैं महामहीम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से मिली। मैंने उन्हें अपनी बातें बताई और यह भी अनुरोध किया कि मुझे न्याय दिया जाए, इससे सिस्टम में आम नागरिक और खासकर बेटियों का विश्वास बहाल होगा।"

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन