1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर इंडिया फेम एक्ट्रेस कुमकुम का निधन, मझगांव में किया जाएगा सुपुर्दे खाक

मदर इंडिया फेम एक्ट्रेस कुमकुम का निधन, मझगांव में किया जाएगा सुपुर्दे खाक

 Published : Jul 28, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 04:11 pm IST

एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

kumkum- India TV Hindi
एक्ट्रेस कुमकुम का हुआ निधन Image Source : TWITTER/@NAVEDJAFRI_BOO

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। कुमकुम ने अपने बॉलीवुड करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह मदर इंडिया, कोहिनूर, उजाला, एक लूटेरा, नया दौर जैसी कई फिल्मों में नजर आईं थी। 

अभिनेत्री कुमकुम ने अंतिम सांस अपने बांद्रा से घर पर 11:00 बजे ली। वह काफी वक्त से वह बीमार चल रही थी और ज्यादा उम्र के कारण उनका निधन हो गया। चूंकि कुमकुम शिया मुस्लिम हैं इसलिए उनका अंतिम संस्कार मझगांव में 4 बजे किया जाएगा।

कुमकुम का जन्म 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा में हुआ था।  अभिनेत्रा  का असली ज़ैबुनिस्सा । इसके अलावा कुमकुमके पिता हुसैनाबाद के नवाब थे। अभिनेत्री कमाल की डांसर थी।  फिल्म कोहिनूर का खूबसूरत शास्त्रीय गीत "मधुबन में राधिका नाचे रे" में कुमकुम ने अपने कमाल के डांस से तहलका मचा दिया था। उस वक्त लोग उनके कथक डांस के दीवाने हो गए थे।

एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट करके अभिनेत्री के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-  हमनें एक और नगीना खो दिया। मैं बचपन से इन्हें जानता था। वह हमारे लिए परिवार थीं। एक अच्छी इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी।

कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो में एक्टिंग की थी। गुरुदत्त की फिल्म 'आर पार' के गाने 'कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर' कुमकुम पर फिल्माया गया था।

अभिनेत्री कुमकुम मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 

कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद उन्होंने शादी की और सऊदी अरब में शिफ्ट हो गई थी। कहा तो ये भी जाता है कि वो किसी शाही परिवार से संबंध रखती थी। कई साल पहले पति के साथ इंडिया लौटी तो मायानगरी का मौह छोड़ नहीं पाई और मुंबई में ही रुक गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन