एक्ट्रेस और कोलकाता (विकास) तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती पर एक टैक्सी ड्राइवर को अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। टैक्सी ड्राइवर का नाम देबा यादव है जिसकी उम्र 32 साल है। वो कोलकाता के आनंदपुर इलाके के पंचान्न गांव का रहने वाला है। सांसद ने जब शिकायत की तो गरियाहाट थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Related Stories
पुलिस उपायुक्त देवस्मिता दास ने बताया कि एक्ट्रेस और सासंद मिमी चक्रवर्ती ने शिकायत की है कि वह सोमवार की रात जब अपनी कार से घर लौट रही थीं उस दौरान कार का शीशा नीचे था और उनकी कार बालीगंज फाड़ी से गुजर रही थी उस वक्त सामने से आ रही टैक्सी के ड्राइवर ने उनपर अश्लील टिप्पणी की। मिमी ने घटना की शिकायत पुलिस में की और इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने गरियाहाट थाने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैक्सी ड्राइवर की पहचान करके उसे अरेस्ट कर लिया।