1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo: एक नहीं बल्कि कई बार यौन शोषण की शिकार हो चुकी हैं टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता

#MeToo: एक नहीं बल्कि कई बार यौन शोषण की शिकार हो चुकी हैं टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता

 Published : Nov 04, 2017 11:53 am IST,  Updated : Nov 04, 2017 11:55 am IST

एलिसा मिलानो ने #Me Too कैंपेन जारी किया है। इसमें दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं के बारे में खुलासे कर रही हैं। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री की भी कई जानी मानी हस्तियों ने अपने इस साथ हुईं इन घिनौनी घटनाओं को लेकर चौकाने...

Munmun Dutta- India TV Hindi
Munmun Dutta

नई दिल्ली: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने #Me Too कैंपेन जारी किया है। इसमें दुनियाभर की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं के बारे में खुलासे कर रही हैं। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री की भी कई जानी मानी हस्तियों ने अपने इस साथ हुईं इन घिनौनी घटनाओं को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए हैं। अब इस लिस्ट में छोटे पर्दे की अदाकार मुनमुन दत्ता का नाम भी शामिल हो चुका है। उन्हें हम सभी लोकप्रिय टेलिविजन धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की भूमिका में देख चुके हैं। हाल ही में मुनमुन ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा, "मैं भी... हां मैं भी... इस तरह की समस्या को लेकर पोस्ट शेयर कर रही हूं। यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस कैंपेन से जुड़ना और इसे झेल चुकी हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने की बात से ही यह साबित होता है कि ये कितनी बड़ी समस्या है। मैं काफी अचंभित हूं कि कुछ अच्‍छे 'पुरुष' यह देखकर हैरान हैं कि इतनी बड़ी संख्‍या में महिलाएं ऐसी घटनाओं पर बात कर रही हैं।"

उन्होंने लिखा, "नहीं, आपको आश्‍चर्यचकित नहीं होना चाहिए। यह आप सबके आस पास ही हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, माओं, पत्नियों और यहां तक की मेड तक के साथ। ये सब लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे है, मैं अपने बचपन की उन यादों को जी रही हूं जब मेरे एक पड़ोस के अंकल मौका पाते ही मुझे जकड़ लिया करते थे और किसी को भी यह न बताने के लिए धमकी देते थे।"

अगली स्लाइड में पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन