1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेजर की शूटिंग की पूरी, लिखा भावुक पोस्ट

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेजर की शूटिंग की पूरी, लिखा भावुक पोस्ट

 Published : Nov 11, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:17 pm IST

यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है जो 26/11 के मुंबई में आतंकवादी हमलों में शहीद हुए थे। 

शोभिता धुलिपाला - India TV Hindi
शोभिता धुलिपाला  Image Source : INSTAGRAM -SHOBHITA

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई आने वाली फिल्म 'मेजर' की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने फिल्म के बारे में एक लंबा भावुक नोट लिखा है और निर्देशक से लेकर फिल्म के कलाकारों तथा सिनेमैटोग्राफर के लिए आभार व्यक्त किया है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है जो 26/11 के मुंबई में आतंकवादी हमलों में शहीद हुए थे। यह फिल्म शशि किरण द्वारा निर्देशित है और निर्माता के रूप में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू की पहली फिल्म भी है। 

यह हिंदी और तेलुगु में एक द्विभाषी फिल्म है। शोभिता फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री की पोस्ट बताती है कि उन्होंने फिल्म के लिए शूट को पूरा कर लिया है। एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है, मेजर , दिल भर आया है, (मेरी पहली तेलुगु फिल्म)‘मेजर’  एक जुनून परियोजना है जिसे हमने ख़ुशी से खून, पसीना और आँसू भी हैं। फ़िल्म की कहानी अदम्य साहस पराक्रम से भरी है ,आप के प्रति बेहद सम्मान और आभार -महेश बाबू सर।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन