1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, लोग हुए हैरान

Watch: टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, लोग हुए हैरान

 Published : Oct 22, 2020 08:01 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 08:02 am IST

टाइगर श्रॉफ हमेशा अपने फैंस को प्रेरित करते रहते हैं, उनका ये लेटेस्ट वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ का लेटेस्ट फिटनेस वीडियो  Image Source : INSTAGRAM- TIGER SHROFF

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन सीन और शानदार डांस मूव्स के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी जाने जाते हैं। टाइगर श्रॉफ कई लोगों को इंस्पायर करते हैं, उनके फिटनेस वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं।

बुधवार को, टाइगर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में, वह अपनी अच्छी तरह से टोंड की हुई पीठ की मांसपेशियों दिखाते हए ट्रैक पैंट की में पुल-अप्स करते दिख रहे हैं। टाइगर के फैंस उनकी फिट बॉडी पर पूरी तरह से चकित हो गए और उन्होंने बागी स्टार की प्रशंसा करने के लिए कमेंट सेक्शन का सहारा लिया।

टाइगर श्रॉफ ने बताया कौन है उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी

इंडस्ट्री के टाइगर के सहयोगियों ने भी उनकी प्रशंसा की। सिकंदर खेर ने टिप्पणी करते हुए टाइगर की तारीफ खी। इसके अलावा, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी एक्टर की तारीफ की। कई फैंस ने कहा कि वे वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

इस बीच, टाइगर ने हाल ही में अपना पहला सिंगल 'अनबिलेबल' जारी किया और एक सिंगर के तौर पर भी डेब्यू किया। टाइगर अब जल्द ही अहमद खान द्वारा निर्देशित हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया क्रिएटिव शरीक सैयद की तारीफ की 

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने शरीक सैयद की तारीफ की थी। शरीक सैयद टाइगर श्रॉफ के सोशल मीडिया के हर उस पोस्ट के पीछे हैं जो फैंस देखते और पसंद करते हैं। शरीक टाइगर के करियर की शुरुआत से ही उनके साथ हैं और टाइगर सभी क्रिएटिव चीजों के लिए उनके पास ही जाते हैं। शरीक टाइगर के सभी वीडियो शूट करते है, उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं, उन्हें अनोखे तरीके से एडिट भी करते हैं।

टाइगर को अपने सोशल मीडिया पर इन सभी के लिए अपने प्रशंसकों से अपार प्यार मिलता रहा है और अब शरीक के बारे में बात करते हुए अभिनेता इसका सारा श्रेय उन्हें देते हैं।टाइगर ने कहा, “शरीक एक असाधारण प्रतिभा हैं और मैं अपनी टीम में उन्हें पाकर वास्तव में भाग्यशाली हूं। उनके पास एक निर्देशक का दिमाग है और साथ ही, वे VFX और सभी प्रकार की तकनीकी ज्ञान के साथ बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह मेरी पहली फिल्म के पहले से ही मेरे सोशल मीडिया को संभाल रहे हैं।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन