1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने बताया कौन है उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी

टाइगर श्रॉफ ने बताया कौन है उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी

 Published : Oct 11, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 07:27 pm IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के बारे में खुलासा किया।

टाइगर श्रॉफ- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM/TIGER SHROFF

मुंबई: बॉलीवुड एक्शन अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के बारे में खुलासा किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उनका तीन रूप एक साथ दिखाई दे रहा है। क्लिप में खुद से फाइट लेते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरा सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी। हैशटैग आप बनाम आप।"

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया क्रिएटिव शरीक सैयद की तारीफ की 

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीर साझा करके टाइगर हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। टाइगर का ये वीडियो भी शरीक सैयद ने बनाया है। बता दें हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने शरीक सैयद की तारीफ की थी। शरीक सैयद टाइगर श्रॉफ के सोशल मीडिया के हर उस पोस्ट के पीछे हैं जो फैंस देखते और पसंद करते हैं। शरीक टाइगर के करियर की शुरुआत से ही उनके साथ हैं और टाइगर सभी क्रिएटिव चीजों के लिए उनके पास ही जाते हैं। शरीक टाइगर के सभी वीडियो शूट करते है, उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं, उन्हें अनोखे तरीके से एडिट भी करते हैं।

टाइगर को अपने सोशल मीडिया पर इन सभी के लिए अपने प्रशंसकों से अपार प्यार मिलता रहा है और अब शरीक के बारे में बात करते हुए अभिनेता इसका सारा श्रेय उन्हें देते हैं।टाइगर ने कहा, “शरीक एक असाधारण प्रतिभा हैं और मैं अपनी टीम में उन्हें पाकर वास्तव में भाग्यशाली हूं। उनके पास एक निर्देशक का दिमाग है और साथ ही, वे VFX और सभी प्रकार की तकनीकी ज्ञान के साथ बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह मेरी पहली फिल्म के पहले से ही मेरे सोशल मीडिया को संभाल रहे हैं।”

एक्शन सुपरस्टार, टाइगर श्रॉफ ने साल 2020 की शुरुआत बागी 3 से की जिसमें वो रॉनी के रूप में नजर आए थे। हाल ही में, टाइगर ने बतौर सिंगर 'अनबिलिवेबल' के साथ एक गायक के रूप में भी अपनी शुरुआत की, जो बिलबोर्ड में भी टॉप पर है।

अभिनेता ने हाल ही में अपना पहला सिंगल ट्रैक 'अनबिलिवेबल' लॉन्च किया था। नए सिंगल का निर्देशन 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' डॉयरेक्टर पुनीत मलहोत्रा ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन