1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने टी-शर्ट से बनाया मास्क

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने टी-शर्ट से बनाया मास्क

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 08:18 pm IST

 सौंदर्या शर्मा ने लॉस एंजेलिस में भारतीय समुदाय के लिए धन जुटाना भी शुरू कर दिया है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोरोनावायरस से प्रभावित हैं।

सौंदर्या शर्मा ने...- India TV Hindi
सौंदर्या शर्मा ने टी-शर्ट से बनाया मास्क

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने कोरोनावायरस से बचने के लिए अपनी टी-शर्ट को मास्क में बदल दिया। वह कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं। सौंदर्या ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा, "जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया मास्क की कमी का सामना कर रही है। मैं अभी खरीदने में सक्षम नहीं हूं। इसलिए, खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया और कुछ प्रयासों के बाद, मैं बनाने में सफल रही।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इस पर एक ट्यूटोरियल बनाने का भी फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि किसी को जरूरत होगी तो वह वीडियो का इस्तेमाल खुद का मास्क बनाने के लिए कर सकता है। यहां स्थिति गंभीर है और मैं किसी प्रकार की जानकारी का इंतजार कर रही हूं कि कैसे भारत वापस लौटा जाए।"

अभिनेत्री ने लॉस एंजेलिस में भारतीय समुदाय के लिए धन जुटाना भी शुरू कर दिया है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोरोनावायरस से प्रभावित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन