1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देखने गई एक्ट्रेस खाली थियेटर देखकर डरीं, उड़ाया मजाक

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देखने गई एक्ट्रेस खाली थियेटर देखकर डरीं, उड़ाया मजाक

 Published : Nov 11, 2018 06:53 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 08:09 am IST

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ कमाए जो अब तक की ओपनिंग डे की सबसे बड़ी कमाई है।

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'- India TV Hindi
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से सजी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 50 करोड़ का रिकॉर्ड बनाकर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन हैरानी तब हुई जब फिल्म के रिव्यू सामने आए, फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया। दर्शकों को भी यह फिल्म खास पसंद नहीं आई। जो भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान देखकर आ रहा है यही कह रहा है कि वो ठगा गया। फिल्म की निगेटिव पब्लिसिटी की वजह से दूसरे दिन फिल्म की कमाई आधी रह गई और वीकेंड पर दर्शकों की संख्या और कम हो गई।

हाल ही में यह फिल्म देखने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी पहुंची, वहां उन्हें जो अनुभव हुआ वो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुचित्रा ने बताया मैं फिल्म देखने गई लेकिन खाली पड़े हॉल देखकर डर गई। मैंने कभी थियेटर में अकेले बैठकर फिल्म नहीं देखी। 

बता दें पहले द‍िन जहां फिल्म ने 50.75 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं दूसरे दिन फिल्म ने महज 28 करोड़ 25 लाख रुपये कमाए। माना जा रहा है दर्शकों द्वारा मिल रही निगेटिव पब्लिसिटी की वजह से शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई घट सकती है।

हालांकि रिकॉर्ड्स की बात करें तो इस फिल्म ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ कमाए जो अब तक की ओपनिंग डे की सबसे बड़ी कमाई है। इससे पहले ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के नाम था।

आमिर और अमिताभ के अलावा इस फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन