1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरे दिन आधी हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कमाई, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने दिखाया फिल्म को ठेंगा

दूसरे दिन आधी हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कमाई, क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने दिखाया फिल्म को ठेंगा

 Published : Nov 10, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 04:29 pm IST

"ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" ने बॉलीवुड के इतिहास में पिछले सभी ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता का परचम फैरा दिया था। महज एक दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह एकमात्र फ़िल्म है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- India TV Hindi
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: इस फ़िल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। दिवाली की छुट्टियों के के अवसर पर रिलीज इस फिल्म में पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये (हिंदी + तमिल + तेलुगू) की रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन डाउन हो गया। आमिर खान और अमिताभ बच्चन अभिनीत दिवाली पर रिलीज हुई यह फ़िल्म शुक्रवार के दिन 28.25 करोड़ (हिंदी) का कलेक्शऩ किया। इस फिल्म ने तमिल और तेलुगू संस्करण से  1 करोड़ की कमाई की।​ तमिल और तेलुगू सहित फिल्म का 2 दिन का कुल कलेक्शन 81.50 करोड़ पर है।

"ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" तीन दिनों से भी कम समय में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म के लिए शनिवार और रविवार अच्छा कलेक्शन करने की जरूरत है क्योंकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने ही पसंद नहीं किया है, फिल्म को माउथ पब्लिसिटी अच्छी नहीं मिल रही है और आज के समय में किसी भी फिल्म की माउथ पब्लिसिटी अच्छी होनी बेहद जरूरी है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

रिलीज के पहले दिन, "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" ने बॉलीवुड के इतिहास में पिछले सभी ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता का परचम फैरा दिया था। इसके अलावा, महज एक दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह एकमात्र फ़िल्म है।  "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रही है।

अमिताभ बच्चन और आमिर खान की यह फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

आम्रपाली दुबे ने परिवार के साथ मिलकर बनाया ठेकुआ

शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर और दीपिका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन