1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhath 2018: आम्रपाली दुबे अपनी फैमिली के साथ ठेकुआ बनाती हुई आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

Chhath 2018: आम्रपाली दुबे अपनी फैमिली के साथ ठेकुआ बनाती हुई आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

 Published : Nov 10, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Nov 10, 2018 12:54 pm IST

Chhath Puja 2018: आम्रपाली दुबे ने 'चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया' गीत गाया था। भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे की फिल्म 'लागल रहा बताशा' का छठ गीत रिलीज हो गया है।'

Amrapali Dubey- India TV Hindi
Amrapali Dubey Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: दीवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। यह पूरे 4 दिनों का त्योहार होता है। मुख्य रुप से य़े बिहार में मनाया जाता है। इस खास पर्व के लिए दूर-दराज से भोजपुरी लोग अपने घर माता छठ की पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। इसमें भोजपुरी सिनेमा कैसे पीछे रह जाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। कुछ दिन पहले ही आम्रपाली दुबे ने छठ पूजा के मौके पर अपनी आवाज में भोजपुरी छठ गीत को लॉंच किया है। जो कि खूब वायरल हो रहा है।

आम्रपाली दुबे ने 'चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया' गीत गाया था। भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे की फिल्म 'लागल रहा बताशा' का छठ गीत रिलीज हो गया है।' (Chhath Puja 2018: 11 नवंबर से नहाय-खाए के साथ छठ पर्व शुरु, जानें पूजा विधि और संपूर्ण व्रत कथा)

इस गीत में आम्रपाली दुबे छठ संबंधी हर रस्म को पूरा करती हुई दिख रही है। छठ पूजा के लिए सबसे जरुरी प्रसाद ठेकुआ भी बनाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद अर्ध्य देते हुए भी नजर आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के छठ पूजा के इस गीत को सिंगर कल्पना ने गया है और इसमें ओम झा का म्यूजिक है। इस छठ गीत के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन