1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Thugs Of Hindostan: शूटिंग के लिए पहाड़ों पर नहीं चढ़ पा रहे थे अमिताभ, उनके लिए तैयार की गई थी पाल्की

Thugs Of Hindostan: शूटिंग के लिए पहाड़ों पर नहीं चढ़ पा रहे थे अमिताभ, उनके लिए तैयार की गई थी पाल्की

 Published : Oct 31, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 12:02 pm IST

अमिताभ ने बताया- चट्टानों से अचानक विशाल सांप दिखाई देने लगते थे। कई बार तो वहाँ हर कोई रबड़ सांप फेंक कर दूसरों की चुटकी भी लेने लगता था।

 Thugs Of Hindostan- India TV Hindi
 Thugs Of Hindostan Image Source : INSTRAGRAM/AMIR KHAN

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन जल्द ही आमिर खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म माल्टा और थाईलैंड जैसे विदेशी लोकेशन्स पर भी शूट किया गया है। थाईलैंड में, टीम ने रेन फारेस्ट और सुरम्य बोरा द्वीप में फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दिया है लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह एक एडवेंचर में तब्दील हो जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया, "मैं इस सीक्वेंस को शूट करने के लिए थाईलैंड जाने के लिए इच्छुक विक्टर की उत्सुकता को समझ नहीं पाया लेकिन उन्होंने कहा कि हमें एक अद्भुत स्थान मिला है और मैं यह जाना चाहता हूं। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि जब मैं वहां गया और जगह देखी तो वह बिल्कुल अद्भुत नज़ारा था। यह एक विशाल गुफा है, लगभग 20 से 30 फ्लोर ऊंची हैंl कल्पना करना मुश्किल है कि प्रकृति कैसे इसे बनाने में सक्षम रही होगी। चट्टानों से अचानक विशाल सांप दिखाई देने लगते थे। कई बार तो वहाँ हर कोई रबड़ सांप फेंक कर  दूसरों की चुटकी भी लेने लगता था।"

जानिए कब होगी ईशा अंबानी की सगाई

विक्टर ने द्वीप पर एक गुफा को खुदाबक्ष (अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गयी भूमिका) के छिपने की जगह के रूप में चुना था। लेकिन सेट तक पहुंचने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए तकिल्फ़दाय था, जिन्हें गुफा तक पहुंचने के लिए आधे घंटे से अधिक समय तक चलना पड़ा। इसिलए सिर्फ उनके लिए, टीम ने एक पाल्की का निर्माण किया!

गोवा बीच पर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ दिखें राजकुमार राव

अमिताभ ने आगे बताया,"मुझे चलने के वक़्त बहुत सारी समस्याओं से गुज़रना पड़ता था। यह चूंकि यह पहाड़ था, इसिलए इसमें चढ़ाई शामिल थी। मुझे सांस लेने की समस्या है। मैंने दो तीन बार कोशिश की लेकिन मुझसे यह नहीं हो रहा था। उन्होंने उदारता से मेरे लिए एक पाल्की बनाई, जिसमें बिठाकर कर मुझे शूटिंग के स्थान पर ले जाया जाता था।"

यश राज फिल्म की मेगा एक्शन एडवेंचर "ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां" में अद्भुत विसुअल आपके होश उड़ा देंगेफिल्म में फिरंगी मल्ला की भूमिका निभा रहे आमिर खान थाईलैंड में इस जगह को देख कर मंत्रमुग्ध हो गए थे। इस अविश्वसनीय स्थान के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा,"जब मैं पहली बार वहां गया, तो मैं पोडा नुई द्वीप की सुंदरता से अचंभित हो गया था। यह वास्तव में छिपने की जगह की तरह दिखाई दे रहा था। इन विशाल गुफा की भीतर से एक नदी बह रही थी। यह एक शानदार स्थान है।"

अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

भारत के सेट से सलमान खान की तस्वीरें आईं सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन