1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोवा बीच पर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का हाथ थामे रोमांटिक अंदाज में दिखे राजकुमार राव

गोवा बीच पर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का हाथ थामे रोमांटिक अंदाज में दिखे राजकुमार राव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2018 08:56 am IST,  Updated : Oct 31, 2018 08:56 am IST

बॉलीवुड स्टार स्टार राजकुमार राव सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही सीरियस नहीं है बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही उतना ही सीरियस है। 

patralekha and rajkumar rao- India TV Hindi
patralekha and rajkumar rao

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार स्टार राजकुमार राव सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही सीरियस नहीं है बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही उतना ही सीरियस है। जी हां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कितने खुश रहते हैं इस बात का अंदाजा आप गर्लफ्रेंड पत्रलेखा और राजकुमार की फोटो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

राजकुमार राव इन दिनों गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही अपने इस हॉलीवुड की रोमांटिक फोटोज शेयर कर रहे हैं।राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं इस लेटेस्ट फोटो में भी दोनों का हाथ में हाथ डालकर गोवा बीच किनारे घूमना इनके रिश्ते को और साफ करता है।राजकुमार राव बॉलीवुड के बेहतरीन हीरो में से एक हैं वहीं पत्रलेखा के साथ के साथ उन्होंने सिटी लाइट में काम किया था और यहां से ही दोनों के बीच रोमांस की कहानी शुरू हो गई थी।

राजकुमार राव कई मौके पर पत्रलेखा के साथ नजर आ चुके हैं।गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंचे राजकुमार राव ने पहले दिन ही पत्रलेखा के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को बता दिया था की वो काम से फुर्सत निकाल कर पत्रलेखा के साथ सुकून के पल बिता रहे हैं।पत्रलेखा और राजकुमार राव दोनों ही इंस्टाग्राम पर हर एक पल की फोटो शेयर कर रहे हैं।इन तस्वीरों में दोनों की साथ उनके फैंस को बेहद खुशी दे रहा है।

बता दें पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म नानू की जानू में नजर आई थीं तो वहीं राजकुमार रव फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे और अब जल्द ही उनकी कई फिल्मे रिलीज होने जा रही हैं।नुसरत भरूच के साथ तुर्रम खान में राजकुमार राव नजर आएंगे तो वहीं मेड इन चाईना में वो मौनी रॉय के साथ दिखाई देंगे।इसके अलावा मेंटल है क्या और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी उनकी अपकमिंग फिल्म है।हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 5 वेडिंग भी रिलीज हुई हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन