1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदा शर्मा ने किया खुलासा, अपने जीवन साथी में चाहती हैं ये खूबियां

अदा शर्मा ने किया खुलासा, अपने जीवन साथी में चाहती हैं ये खूबियां

 Published : Feb 14, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 07:28 pm IST

अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कंमाडो 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 14 फरवरी को वेलेंटाइन्स डे के मौके पर अदा ने अपने जीवन साथ को खुलासा किया है...

adah sharma- India TV Hindi
adah sharma

मुंबई: अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कंमाडो 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 14 फरवरी को वेलेंटाइन्स डे के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां अपने पार्टनर के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करती हुई नजर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में अदा ने अपने जीवन साथ को खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह ऐसा साथी चाहती हैं, जो खाने का शौकीन हो, जानवरों से प्यार करे और खुशियां बिखेरता हो। अदा शर्मा ने कहा, "समय के साथ सही साथी को लेकर मेरी जरूरत बदल रही है। अब मैंने महसूस किया है कि मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो खुश और असुरक्षित हैं और जो जानवरों से प्यार करते हों, भद्दे मजाक पसंद करें, खाना और काम करना पसंद करे। असल में, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो खुश रहें।"

इसे भी पढ़े:-

वेलेंटाइन डे के लिए उन्होंने कोई विशेष योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा, "वो सभी लोग जो मेरी जिंदगी हैं, मुझे उनसे प्यार है और मुझे हर समय उनका साथ पसंद है इसलिए मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ रहूंगी।" अदा ने कहा, "मैं अपने प्यार और जुनून के साथ वक्त बिताना पसंद करूंगी। चाहे जो भी हो, मुझे इस मौके पर तैयार होना पसंद है।"

उन्होंने कहा, "कलाकार के रूप में हमने दर्शकों के लिए यह फिल्म बनाई, इसलिए हम दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की टिप्पणी पढ़ने के बाद मैं बहुत खास महसूस कर रही हूं, क्योंकि जो लोग मुझसे नहीं मिले वो हमें प्यार दिखा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन