1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चूहा बिल्ली' में डिप्रेशन की शिकार लड़की किरदार निभाएंगी अदा शर्मा

'चूहा बिल्ली' में डिप्रेशन की शिकार लड़की किरदार निभाएंगी अदा शर्मा

 Published : Feb 04, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 05:16 pm IST

 अदा ने बताया, "चूहा बिल्ली में मैं एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जो बायपोलर है। वह डिप्रेशन में है और वह इसका अच्छी तरह से सामना नहीं कर पा रही है।''

अदा शर्मा  adah sharma instagram- India TV Hindi
अदा शर्मा   Image Source : ADAH SHARMA INSTAGRAM

 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा जल्द ही 'चूहा बिल्ली' नाम की एक फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो बायपोलर डिस्ऑर्डर और डिप्रेशन की शिकार लड़की का किरदार निभाएंगी। अदा ने बताया, "चूहा बिल्ली में मैं एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जो बायपोलर है। वह डिप्रेशन में है और वह इसका अच्छी तरह से सामना नहीं कर पा रही है। मैं इस कैरेक्टर से बिल्कुल अलग हूं और इसीलिए इस कैरेक्टर ने मुझे आकर्षित किया। हमने फिल्म के लिए बहुत सारी वर्कशॉप कीं।"

किसान आंदोलन पर विदेशी दखल पर अनुपम खेर ने कसा तंज, अपने स्टाइल में दिया जवाब 

उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक प्रसाद कदम चाहते थे कि मुझमें यह बदलाव हर कुछ सेंकेंड में नजर आए। 

अदा ने कहा, "यानी कि वह कैरेक्टर कभी बहुत उत्साहित है और कुछ ही सेकंड में बहुत दुखी हो जाती है। वह चाहते थे कि यह बदलाव बहुत सूक्ष्म हो इसलिए यह सब कुछ आंखों में ही नजर आ जाएगा। मैं लोगों के फिल्म देखने तक का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैंने अब तक जो भी भूमिकाएं निभाईं हैं, यह उससे बहुत अलग है।"

रिहाना के ट्वीट के बाद एकजुट हुए बॉलीवुड सितारों पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, किया ये ट्वीट

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन