1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसान आंदोलन पर विदेशी दखल पर अनुपम खेर ने कसा तंज, अपने स्टाइल में दिया जवाब

किसान आंदोलन पर विदेशी दखल पर अनुपम खेर ने कसा तंज, अपने स्टाइल में दिया जवाब

 Published : Feb 04, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 03:04 pm IST

किसान आंदोलन के समर्थन और विरोध में अब तक कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब इस कड़ी में अनुपम खेर का नाम भी जुड़ गया है।

anupam kher tweet on farmers protest - India TV Hindi
अनुपम खेर ने किया ट्वीट  Image Source : INSTAGRAM: ANUPAMPKHER

किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद भारत में कई फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटर्स ने अपने देश का बचाव करते हुए ट्वीट किया। इनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, कंगना रनौत सहित कई हस्तियां शामिल हैं। अब इस कड़ी में अनुपम खेर का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि, उन्होंने अलग ही अंदाज में विदेशियों को नसीहत दी है। 

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, "हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दख़ल देने वाले कुछ विदेशियों के लिए यह शेर अर्ज़ है... रिंदे ख़राब हाल को ज़ाहिद ना छेड तू , तुझको परायी क्या पड़ी अपनी नबेड तू.. #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda"

रिहाना के ट्वीट के बाद एकजुट हुए बॉलीवुड सितारों पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, किया ये ट्वीट

अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने बीते मंगलवार को किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है।

रिहाना ने एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।’’ रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन