1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल के लिए लिखा प्यार भरा नोट

शादी के बाद आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता अग्रवाल के लिए लिखा प्यार भरा नोट

 Published : Dec 03, 2020 11:43 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 11:43 am IST

आदित्य ने श्वेता संग शादी की फोटो शेयर की है। वो अपनी पत्नी को किस करते दिखाई दे रहे हैं।

aditya narayan shares beautiful pic with wife shweta agarwal- India TV Hindi
आदित्य नारायण ने शेयर की शादी की नई फोटो Image Source : INSTAGRAM: @ADITYANARAYANOFFICIAL

जाने-माने होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में 'शापित' फिल्म के सेट पर हुई थी। शादी के बाद आदित्य ने अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की है। साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है। 

आदित्य ने श्वेता संग शादी की फोटो शेयर की है। वो अपनी पत्नी को किस करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "मैं तुम्हे ढूंढ लूँगा.. और मैं तुमसे शादी करूंगा। #Taken"

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी का रिसेप्शन, गोविंदा और भारती सिंह सहित ये सेलेब्स हुए शामिल

इससे पहले आदित्य ने श्वेता को वरमाला पहनाने हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन को लेकर ट्विस्ट था। दरअसल, इस वीडियो को उनके दोस्तों द्वारा एडिट किया गया था। इसमें वरमाला पहनाने के बाद बिग बी की फिल्म लक्ष्य से उनका एक सीन देते हुए रिएक्शन डाला गया था। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

बता दें कि शादी के बाद आदित्य और श्वेता की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें गोविंदा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित तमाम सेलेब्स शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य ने ब्लैक कलर का सूट पहना तो श्वतेा लाल रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

Photos: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी हुई संपन्न, वायरल हो रही हैं खूबसूरत तस्वीरें

आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने एक-दूजे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन