1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: शुरू हुईं आदित्य नारायण की शादी की रस्में, तिलक सेरेमनी में मंगेतर श्वेता अग्रवाल संग वीडियो वायरल

VIDEO: शुरू हुईं आदित्य नारायण की शादी की रस्में, तिलक सेरेमनी में मंगेतर श्वेता अग्रवाल संग वीडियो वायरल

 Published : Nov 28, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 04:00 pm IST

मशहूर सिंगर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की तिलक सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Aditya Narayan Shweta Agarwal Tilak ceremony- India TV Hindi
  Aditya Narayan Shweta Agarwal Tilak ceremony Image Source : INSTAGRAM/ADITYANARAYANANKI_CRAZYFAN_

मशहूर सिंगर आदित्य नारायण की तिलक सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य मंगेतर श्वेता अग्रवाल के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आदित्य के पिता और मशहूर गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण झा भी स्टेज पर दिखाई दे रही हैं। तिलक सेरेमनी के इस वीडियो को आदित्य के फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है।

आदित्य नारायण ने किया शादी का एलान, इस अभिनेत्री के साथ दिसंबर में लेंगे फेरे

वीडियो में आप देखेंगे कि तिलक सेरेमनी के फंक्शन में आदित्य ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है जबकि श्वेता पीच कलर का लहंगा पहनी हुई हैं। आदित्य के गले में फूलों की माला है और श्वेता के साथ अपने पिता उदित नारायण से स्टेज पर बात कर रहे हैं। इसके साथ ही आदित्य की मां दीपा नारायण झा भी स्टेज पर नजर आ रही हैं। 

वीडियो में पीछे की सजावट भी काफी सिंपल और क्लासी लग रही है। इससे पहले आदित्य नारायण और श्वेता की रोका सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं। आदित्य श्वेता संग 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। 

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की हुई रोका सेरेमनी, परिवार के साथ तस्वीर आई सामने

अपनी शादी के बारे में डिटेल जानकारी देते हुए सिंगर ने स्पॉट ब्वॉय अंग्रेजी वेबसाइट से बात की। आदित्य नारायण ने कहा- 'हम लोग 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हम लोगों ने कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया है। ऐसा इसलिए  क्योंकि महाराष्ट्र में शादी में 50 लोगों के आने की ही अनुमति है।'

आदित्य ने आगे कहा- 'हम लोग मंदिर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे।' आपको बता दें, आदित्य नारायण ने 3 नवंबर को इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड श्वेता संग अपनी तस्वीर शेयर कर शादी का एलान किया था। आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। उसके बाद ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। अपनी शादी का एलान करते हुए आदित्य ने उस वक्त अपने पोस्ट में लिखा था- , "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं श्वेता को अपने जीवन में 11 साल पहले पाकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं और हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।"

इसके साथ ही उस वक्त आदित्य ने कहा था- "हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।" 

  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन