Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेप मामले में आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट 3 अगस्त तक बढ़ाई गई

रेप मामले में आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट 3 अगस्त तक बढ़ाई गई

Written by: PTI Published : Jul 20, 2019 12:03 am IST, Updated : Jul 20, 2019 12:07 am IST

आदित्य पंचोली को 19 जुलाई तक गिरफ्तारी से छूट दी गई थी।

Aditya Pancholi - India TV Hindi
Aditya Pancholi 

मुंबई: मुंबई की एक सत्र अदालत ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा दायर बलात्कार के एक मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी से छूट को शुक्रवार को 3 अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया। उपनगरीय वर्सोवा पुलिस ने 28 जून को पंचोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया था। अभिनेता को 19 जुलाई तक गिरफ्तारी से छूट दी गई थी। 

पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, "अदालत ने शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई तीन अगस्त तक के लिये स्थगित कर दी। तब तक पंचोली की गिरफ्तारी से छूट जारी रहेगी।" 

पंचोली (54) के खिलाफ बलात्कार समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री का आरोप है कि पंचोली ने 2004-2006 के बीच उन्हें कई जगहों पर रखा और जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। पंचोली का दावा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement