1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य रॉय कपूर ने मणिरत्नम से जताई ऐसी उम्मीद

आदित्य रॉय कपूर ने मणिरत्नम से जताई ऐसी उम्मीद

 Published : Jan 11, 2017 05:02 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 05:02 pm IST

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म के हिंदी रीमेक ‘ओके जानू’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। आदित्य अपनी इस फिल्म को लेकर काफी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि...

aditya- India TV Hindi
aditya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म के हिंदी रीमेक ‘ओके जानू’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। आदित्य अपनी इस फिल्म को लेकर काफी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मशहूर फिल्म निर्माता इसके लिए उनके काम की तारीफ करेंगे। ‘ओके जानू’ मणिरत्नम की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘ओके कनमणि’ की आधिकारिक रीमेक है।

इसे भी पढ़े:-

आदित्य ने कहा, “हमने सुना है कि मणिरत्नम ने फिल्म देखी है। वह इस फिल्म के सह-निर्माता हैं इसलिए उन्होंने यह फिल्म देखी होगी और उन्हें पसंद आई होगी। हम इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब वह हमारी तारीफ हमारे सामने करेंगे।“

मूल तमिल फिल्म में दुलकीर सलमान और नित्या मेनन मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए थे, जबकि इसके हिंदी रीमेक में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। आदित्य ने कहा, “दुलकीर को इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में ट्वीट करते हुए देखना काफी अच्छा था। हम लोग दुलकीर और मणि सर से अब तक नहीं मिले हैं। हम उनसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह मुंबई से बाहर हैं।“

कुछ वक्त पहले जारी किए गए इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इसके गानों ने तो एक खास ही जगह बना ली है। ‘ओके जानू’ 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन