1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आफताब शिवदासानी हुए कोरोना निगेटिव, बोले- इस बीमारी का इलाज संभव

आफताब शिवदासानी हुए कोरोना निगेटिव, बोले- इस बीमारी का इलाज संभव

 Published : Sep 29, 2020 11:13 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 11:13 pm IST

आफताब अब अपने पहले ओटीटी रीलीज फिल्म 'प्वाइजन 2' में दिखाई देंगे, जो 16 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

/Aftab Shivdasani- India TV Hindi
आफताब शिवदासानी हुए कोरोना निगेटिव Image Source : INSTAGRAM/AFTAB SHIVDASANI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। उन्होंने मंगलवार को यह खुशखबरी की जानकारी अपने सत्यापित ट्विटर हैंडल से दी। आफताब ने ट्वीट में लिखा, "सभी को मेरा अभिवादन, मैं आप सभी से यह सूचना शेयर करते हुए खुश एवं राहत महसूस कर रहा हूं कि मैंने फिर कोविड जांच कराई और ईश्वर की कृपा से रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैं आप सभी को समर्थन एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। कृपया जान लीजिए कि इस बीमारी का इलाज संभव है और 20 फीसद से भी कम मरीज गंभीर होते हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत होती है। ज्यादातर लोग घर में ही दवा से ठीक हो जाते हैं, इसलिए दुर्भाग्य से आप यदि इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं तो भी घबराने की कोई बात नहीं।

उन्होंने आगे लिखा, "मैं एक बार फिर विनम्र अनुरोध करता हूं और महामारी के खत्म होने तक एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने, मास्क लगाने और सैनेटाइजर के इस्तेमाल का महत्व दोहराता हूं। सुरक्षित रहिए एवं अपने प्रियजन को सुरक्षित रखिए।"

आफताब अब अपने पहले ओटीटी रीलीज फिल्म 'प्वाइजन 2' में दिखाई देंगे, जो 16 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन