1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, फैंस के बीच शेयर की प्यारी तस्वीरें

5 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, फैंस के बीच शेयर की प्यारी तस्वीरें

 Published : Aug 23, 2021 07:13 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 02:16 pm IST

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और मां मधु के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया और अपने परिवार की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
5 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ मनाया रक्षा बंधन, फैंस के बीच शेयर की प्यारी तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

ग्लोबल स्टार बन गईं प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और मां मधु के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया और अपने परिवार की कुछ तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन के साथ लिखा, "5 साल में पहली बार रक्षा बंधन पर! लव यू छोटे भाई।"

प्रियंका की तरफ से साझा की गई चार तस्वीरों में से, पहली तस्वीर में स्टार अपने भाई सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही थीं, क्योंकि वे एक-दूसरे के पास खड़े थे और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे थे। दूसरी तस्वीर में प्रियंका को सिद्धार्थ की कलाई पर राखी बांधते हुए दिखाई दे रही हैं। तीसरा वाला विशेष रूप से प्यारा था क्योंकि फैंस मुस्कुराते हुए प्रियंका को अपने हाथ में एक सफेद मग पकड़े हुए देख सकते थे, जो शायद उनके भाई की ओर से एक राखी उपहार था।

आखिरी और चौथी तस्वीर में चोपड़ा परिवार को मां मधु चोपड़ा, प्रियंका और सिद्धार्थ के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो, प्रियंका लंदन में अपने आने वाले शो 'सिटडेल' की शूटिंग कर रही हैं, जो द रूसो ब्रदर्स की तरफ से निर्देशित एक स्पाई-थ्रिलर है। इसमें प्रियंका और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम अभिनेता रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

उन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क में सोना नाम से एक भारतीय रेस्तरां लॉन्च किया।

प्रियंका अगली बार 'टेक्स्ट फॉर यू' में दिखाई देंगी जिसमें सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, वह 'मैट्रिक्स 4' और हाल ही में ऐलान की गई बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी, जो अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की तरफ से डायरेक्ट की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन