1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 के बाद चमकी लव त्यागी की किस्मत, अब इस रियलिटी शो का मिला ऑफर

Bigg Boss 11 के बाद चमकी लव त्यागी की किस्मत, अब इस रियलिटी शो का मिला ऑफर

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 23, 2018 08:53 am IST,  Updated : Jan 23, 2018 08:53 am IST

'बिग बॉस 11' अब खत्म हो चुका है। लेकिन शो की हिस्सा रहे सभी कंटेस्टेंट ने एक खास पहचान हासिल कर ली है। शो की विजेता बेशक शिल्पा शिंदे रही हों, लेकिन उनके अलावा बाकी प्रतिभागियों ने भी दर्शकों का दिल खूब जीता है। लव त्यागी इन दिनों काफी सु्र्खियां...

luv tyagi- India TV Hindi
luv tyagi

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' अब खत्म हो चुका है। लेकिन शो की हिस्सा रहे सभी कंटेस्टेंट ने एक खास पहचान हासिल कर ली है। शो की विजेता बेशक शिल्पा शिंदे रही हों, लेकिन उनके अलावा बाकी प्रतिभागियों ने भी दर्शकों का दिल खूब जीता है। सभी ने इस शो के जरिए अपने काफी फैंस बनाए हैं, जो अब इन हस्तियों से जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं। अगर बिग बॉस के घर में आम आदमी के तौर पर एंट्री लेने वाले सदस्यों की बात करें तो वह भी अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक लव त्यागी भी हैं, जो इन दिनों काफी सु्र्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि बिग बॉस के बाद अब लव को एक और रियलिटी शो में देखा जाने वाला है।

बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार अब वह एम टीवी के लोकप्रिय शो 'स्प्लिट्सविला' में नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने इस शो के लिए सभी जरूरी पेपर्स भी साइन कर लिए हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद वॉयकॉम 18 अब एक बार फिर से लव त्यागी के साथ काम करना चाहता है। वैसे ‘बिग बॉस’ के घर में लव ने अपनी फीमेल फैंस की लिस्ट काफी लंबी कर ली है, और शायद यहीं कारण है कि उन्हें फिर से नए अवतार में पेश किए जाने की तैयारी हो रही है।

बिग बॉस के घर में लव त्यागी का सफर काफी शानदार रहा। शुरुआत के कुछ दिन उन्हें इस खेल को समझने में लगे, लेकिन बाद में उनका खेल काफी रोमांचक होने लगा था। हालांकि वह इस शो के विजेता तो नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह जरूर बनाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन