1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलिंग के बाद अब सिंगिंग में हाथ आजमाएंगे हरभजन सिंह

बॉलिंग के बाद अब सिंगिंग में हाथ आजमाएंगे हरभजन सिंह

 Published : Jul 08, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Jul 08, 2017 03:18 pm IST

दिग्गज ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह अब सिंगिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं। हरभजन मिथुन द्वारा संगीतबद्ध एकल गीत गाएंगे।

harbhajan singh- India TV Hindi
harbhajan singh Image Source : PTI

मुंबई:  दिग्गज ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह अब सिंगिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं। हरभजन मिथुन द्वारा संगीतबद्ध एकल गीत गाएंगे। यह गाना वास्तविक जीवन के उन नायकों के योगदान को समर्पित होगा, जिन्होंने राष्ट्र के कल्याण में अहम योगदान दिया है। मिथुन ने अपने बयान में कहा, "इस विचार को हरभजन ने मेरे साथ साझा किया था। हम कुछ समय से करीबी दोस्त हैं और उन्होंने हमेशा संगीत में अपनी दिलचस्पी जाहिर की है। वह हमारी संस्कृति और हमारी समृद्ध विरासत को दर्शाने के लिए कुछ करना चाहते थे।"

यह वीडियो भारत के विभिन्न राज्यों में फिल्माया जाएगा और इसमें आम लोगों के वास्तविक जीवन को दिखाया जाएगा, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

यह एकल गीत हिंदी और अंग्रेजी (संयोजन) में होगा और इस साल दिसंबर में इसका प्रीमियर होगा।

क्रिकेट खेलने वाले हरभजन सिंह कई टीवी रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। वह डांस कॉम्पिटीशन में भी भाग ले चुके हैं। हरभजन सिंह अब सिंगिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं। यह हरभजन का सोलो सॉन्ग होगा। गाने को संगीतकार और गायक मिथुन ने कंपोज किया है।

गाना गाने के लिए हरभजन ने म्यूजिक सीखना भी शुरू कर दिया है। हरभजन आजकल सिंगिंग क्लास ले रहे हैं और स्टूडियो में जाकर म्यूजिक सीख रहे हैं। हरभजन का ये गाना आधा इंग्लिश और आधा हिंदी में होगा।

गाने के कंपोजर मिथुन ने एक बयान में कहा था, ‘हरभजन मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं, मैं हमेशा से ही उनके साथ काम करने की चाह रखता था। म्यूजिक ही है जो हम दोनों के बीच में कॉमन इंट्रेस्ट है। हम सही कॉन्सेप्ट का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली वह काम हम साथ करने जा रहे हैं।’

कहा जा रहा है कि हरभजन सिंह इस गाने में एक्टिंग करते भी दिखेंगे। जल्द ही हरभजन पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करते नजर आ सकते हैं।

​हरभजन सिंह का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू

हरभजन और गीता की शादी का वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन